02 July, 2025
GK Update
Fri 12 Jan, 2024
राष्ट्रीय
भारत का हरित हाइड्रोजन विजन : 2030
- G-20 शेरपा अमिताभ कांत के अनुसार भारत सरकार वर्ष 2030 तक भारत को हरित हाइड्रोजन का केंद्र बनाने के लिए कार्य कर रही है।
- हरित हाइड्रोजन की कीमत 4.5 डॉलर प्रति किलोग्राम है, भारत का लक्ष्य 2030 तक इसे एक डॉलर प्रति किलोग्राम तक कम किया जाना है।
G-20
स्थापना: 26 सितंबर 1999 | 2024 G20 की अध्यक्षता : ब्राज़ील |
अंतरराष्ट्रीय
स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी
- संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री -SCCI के सहयोग से एक्सपो सेंटर शारजाह द्वारा आयोजित “स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी” में भारत महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में हिस्सा ले रहा है।
संयुक्त अरब अमीरात
राजधानी: अबू धाबी | मुद्रा: दिरहम | राष्ट्रपति: मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान |
खेल
टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2024
- विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट और शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले 'टाटा स्टील मास्टर्स' 2024 का आयोजन नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में किया जायेगा।
- आर. प्रग्गनंधा, विदित गुजराती और डी. गुकेश द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व किया जायेगा ।
नीदरलैंड
राजधानी: एम्स्टर्डम | मुद्रा: यूरो | प्रधानमंत्री: मार्क रूटे |
ज़ाग्रेब ओपन 2024 कुश्ती
- एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने क्रोएशिया में ‘ज़ाग्रेब ओपन’ 2024 कुश्ती टूर्नामेंट में पुरुषों के 57 किग्रा फाइनल में चीन के ज़ो वानहाओ को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
क्रोएशिया
मुद्रा: कुना | राष्ट्रपति: ज़ोरान मिलानोविक | प्रधान मंत्री: आंद्रेज प्लेंकोविक |
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप
- इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित ‘एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप’ के 25-मीटर पिस्टल इवेंट (महिला वर्ग) में रिदम सांगवान ने कांस्य पदक जीता।
इंडोनेशिया
मुद्रा : रुपिया (IDR) | राष्ट्रपति: जोको विडोडो |
पुरस्कार एवं सम्मान
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023
- स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहरों का पुरस्कार में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी वर्ग में नवी मुंबई को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
- स्वच्छता के लिए राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र को प्रथम, मध्य प्रदेश को द्वितीय और छत्तीसगढ़ को तृतीय सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज ने सबसे स्वच्छ गंगा शहरों के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा वितरित किया जाता है।
चर्चित व्यक्ति
शील वर्धन सिंह
- पूर्व CISF प्रमुख शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
स्थापना: 10 मार्च 1969 | शासी निकाय: गृह मंत्रालय | मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत |
समीर कुमार सिन्हा
- समीर कुमार सिन्हा को रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में नियुक्त किया गया है।
सतीश चंद्रा
- सरकार ने सतीश चंद्रा को जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विविध
'मेड इन इंडिया' मेमोरी चिप
- केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार गुजरात में वर्ष 2024 के अंत तक देश की पहली मेक इन इंडिया चिप का उत्पादन शुरू होगा।
गुजरात
प्रमुख जनजातियां: कथोड़ी, सिद्दीस, कोलघा, कोटवलिया, पाधर, टोडिय़ा, बदाली, पटेलिया। | मुख्यमंत्री: भूपेन्द्र पटेल |
राष्ट्रीय युवा दिवस
- भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाता है।
- स्वामी विवेकानन्द 19वीं सदी के रहस्यवादी और योगी रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे, जिन्होंने कोलकाता में रामकृष्ण मठ की स्थापना की और एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन की स्थापना की, जिसे वेदांत के प्राचीन हिंदू दर्शन पर आधारित रामकृष्ण मिशन के नाम से जाना जाता है।