GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 10 Jan, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

 भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण 

  • भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) ने नई दिल्ली में 'भारत में भूमि बंदरगाहों को बढ़ावा देने' पर एक रिपोर्ट जारी की।
  • रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य देश में भूमि बंदरगाहों के माध्यम से लिंग समावेशी सीमा पार व्यापार और पर्यटन के लिए एक रूपरेखा विकसित करना है।

भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (Land Ports Authority of India- LPAI)

  • स्‍थापना : 1 मार्च 2012
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : आदित्य मिश्रा
  • मंत्रालय : गृह मंत्रालय के अधीन (एक सांविधिक निकाय)

राष्ट्रीय कला उत्सव

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री दिल्ली स्थित ‘नेशनल बाल भवन’ में ‘राष्ट्रीय कला उत्सव’ का उद्घाटन किया। 
  • ‘राष्ट्रीय कला उत्सव’ सीखने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्कूली छात्रों की प्रतिभा का पोषण और प्रदर्शन करने की एक पहल है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

भूटान संसदीय चुनाव

  • भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भूटान के संसदीय चुनावों में जीत दर्ज की है।

भूटान

  • राजा : जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
  • राजधानी : थिम्पू

फ्रांस के सबसे युवा प्रधान मंत्री

  • 34 वर्षीय गेब्रियल अटल को फ्रांस के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, गेब्रियल अटल आधुनिक फ्रांसीसी इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री हैं। 
  •  गेब्रियल अटल वर्तमान में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 
  • इन्‍होंने एलिज़ाबेथ बोर्न की जगह ली है, जिन्होंने कार्यालय में 20 महीने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

फ्रांस : 

  • राजधानी : पेरिस
  • मुद्रा : यूरो, फ्रेंक

रक्षा समाचार 

अभ्‍यास सी ड्रैगन – 24 

  • भारतीय नौसेना का P8I विमान अभ्‍यास सी ड्रैगन - 24 में भाग लेने के लिए पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी द्वीप क्षेत्र गुआम में उतरा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य जमीन और हवा में पेशेवर बातचीत के माध्यम से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और जापान की भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच तालमेल और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।

खेल समाचार 

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप

  • मेहुली घोष और रुद्राक्ष पाटिल ने इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में चीन पर 16-10 से जीत के साथ मिश्रित एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (International Shooting Sport Federation - ISSF)  

  • स्थापना : 1907
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

चर्चित व्‍यक्ति 

शीतल देवी

  • पैरा एशियाई खेलों की चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
  • 16 वर्षीय शीतल ने 2023 में चीन के हांगझाऊ में हुए एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण समेत तीन मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

उस्ताद राशिद खान

  • संगीत उस्ताद और शास्त्रीय गायक, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद खान का कोलकाता में 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विविध समाचार 

विश्व हिंदी दिवस

  • विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • राजभाषा का दर्जा : 14 सितम्‍बर 1949 
  • अनुच्‍छेद : 343 (1) भाग : 17, 8वीं अनुसूची 
  • प्रथम विश्‍व हिन्‍दी दिवस : 2006  
  • प्रथम विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन : 10 जनवरी 1975 (नागपुर) 
  • हिन्‍दी भाषा की लिपी : देवनागरी

2023 को सबसे गर्म वर्ष के रूप में पुष्टि की गई

  • यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने अपनी 2023 वैश्विक जलवायु हाइलाइट्स रिपोर्ट जारी की।
  • मानव जनित जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक अल नीनो मौसम घटना के कारण वर्ष 2023 को रिकॉर्ड के अनुसार सबसे गर्म वर्ष के रूप में पुष्टि की गई है।

Latest Courses