‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2024’
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2024’

Tue 09 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • गुजरात में द्विवार्षिक 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) की शुरुआत से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी को ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2024’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  •  10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के हिस्से के रूप में गुजरात सरकार द्वारा गांधीनगर स्थित हेलीपैड मैदान पर ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2024’ का आयोजन किया गया।
  • ट्रेड शो के लिए ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न 13 थीम तय की गई थी।

भागीदार देश

  • दुनिया के 20 देशों के अनुसंधान क्षेत्र के एक हजार से अधिक प्रदर्शकों ने इस ग्लोबल ट्रेड-शो में हिस्सा लिया।
  • इस ग्लोबल ट्रेड शो में ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, एस्टोनिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), जर्मनी, नार्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड, रशिया, रवांडा, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम सहित कुल 20 देशों द्वारा अपने-अपने देशों के उद्योगों की जानकारी प्रदर्शित किया गया।
  • ट्रेड शो में अतिथि के रूप में 110 देश, जबकि 33 देशों द्वारा पार्टनर कंट्री के रूप में भाग लिया गया।

महत्वपूर्ण फोकस सेक्टर

  • इस वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कंपनियों द्वारा विश्वस्तरीय अत्याधुनिक तकनीक से बने उत्पाद प्रदर्शित किया गया।
  • ट्रेड शो के कुछ फोकस सेक्टर-ई-मोबिलिटी, स्टार्ट-अप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर थे।
  • इस ट्रेड शो में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और ऑटो कम्पोनेंट्स, सिरामिक्स, केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स, जेम्स एंड ज्वैलरी, फार्मास्युटिकल्स और पोर्ट और मरीन जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पादनों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया गया।
  • इसके अलावा टेक्सटाइल व गारमेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन हाइड्रोजन, एयरक्राफ्ट और अनुषांगिक उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), फिनटेक, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग सहित अन्य उद्योग भी आकर्षण का केंद्र रहे।

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

गुजरात

  • स्थापना: 1 मई 1960
  • मुख्यमत्री:भूपेंद्रभाई पटेल
  • राज्यपाल:आचार्य देवव्रत
  • शीर्ष कपास उत्पादक राज्य: गुजरात
  • सबसे अधिक स्थापित रूफटॉप सौर क्षमता वाला राज्य
  •  पवन ऊर्जा क्षमता की दृष्टि से प्रथम राज्य

Latest Courses