28 April, 2025
40 साल बाद असम के लाओखोवा और बुराचापोरी वन्यजीव अभयारण्यों में प्रतिष्ठित गैंडे की पुन: वापसी
Sun 07 Jan, 2024
सन्दर्भ
- एक महत्वपूर्ण वन्यजीव संरक्षण अभियान में असम ने एक बड़ी सफलता हासिल की जिसमें नागांव और सोनितपुर जिलों में लाओखोवा और बुराचापोरी वन्यजीव अभ्यारण्यों में गैंडों की फिर से वापसी सुनिश्चित हो सकी है।
प्रमुख बिंदु
- बड़े पैमाने पर अवैध शिकार के कारण यह प्रतिष्ठित प्रजाति इस क्षेत्र से लगभग विलुप्त हो गई थी।
- जो 40 साल बाद फिर से इन क्षेत्रों में गैंडों की वापसी के साथ अभ्यारण्यों में रौनक लौट आयी है।
- गौरतलब है कि नागांव जिले में स्थित लाओखोवा-बुराचापोरी जंगल में 1983 तक 45 से 50 गैंडों की समृद्ध आबादी थी।
- हालांकि, इस प्रजाति को अवैध शिकार से गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा।
- राज्य सरकार की अतिक्रमण विरोधी पहल के परिणामस्वरूप 2023 में 51.7 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र की पुनः प्राप्ति हुई है।
- इससे पहले पिछले कुछ वर्षों में इन संरक्षित क्षेत्रों में मनुष्यों द्वारा अतिक्रमण देखा गया था, पिछले साल अधिकारियों के ठोस प्रयासों से इस चुनौती पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पा लिया गया है।
- वन्य संरक्षण के व्यापक रणनीति का उद्देश्य वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों के बीच स्थायी सह-अस्तित्व सुनिश्चित करते हुए जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना है।
भारत में गैंडे
- भारत में केवल एक-सींग वाला गैंडा पाया जाता है।
- एक-सींग वाला गैंडा (भारतीय गैंडा) राइनो प्रजाति में सबसे बड़ा है।
- इस गैंडे की पहचान एकल काले सींग और त्वचा के सिलवटों के साथ भूरे रंग से होती है।
- ये मुख्य रूप से घास, पत्तियों, झाड़ियों और पेड़ों की शाखाओं, फल तथा जलीय पौधे की चराई (Graze) करते हैं।
आवास
- यह प्रजाति इंडो-नेपाल के तराई क्षेत्र, उत्तरी पश्चिम बंगाल और असम तक सीमित है।
- भारत में गैंडे मुख्य रूप से असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।
- असम में चार संरक्षित क्षेत्रों (पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क, काज़ीरंगा नेशनल पार्क और मानस राष्ट्रीय उद्यान) में 2,640 गैंडे हैं।
- IUCN की रेड लिस्ट: सुभेद्य (Vulnerable)।
परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य
असम
- राज्य का का दर्जा -26 जनवरी 1950
- राजधानी -दिसपुर
- राज्यपाल -गुलाब चन्द कटारिया
- मुख्यमंत्री -हिमंता बिस्वा सरमा
असम के राष्ट्रीय उद्यान
1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
2. मानस राष्ट्रीय उद्यान
3. डिब्रू - सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
4. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
5. ओरंग नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व (ONPTR)
6. देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान
7. रायमोना राष्ट्रीय उद्यान
नोट - काजीरंगा और मानस यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हैं।