12 May, 2025
सागर परिक्रमा 2023
Sun 31 Dec, 2023
सन्दर्भ
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने डॉ. एल मुरुगन राज्य मंत्री के साथ 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सागर परिक्रमा (चरण दस) कार्यक्रम में भाग लिया।
- इसके अलावा उन्होंने प्रगतिशील मछुआरों, विशेष रूप से तटीय मछुआरों और मछली पालन करने वाले किसानों, युवा मत्स्य उद्यमियों, मछुआरों, जलीय किसानों और अन्य हितधारकों जैसे लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित भी किया ।
पृष्ठभूमि
- ‘‘सागर परिक्रमा’’ के पहले चरण की यात्रा 5 मार्च 2022 को गुजरात के मांडवी से शुरू हुई थी और अब तक सागर परिक्रमा के कुल नौ चरण पूरे हो चुके हैं।
- सागर परिक्रमा गुजरात, दमन और दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का हिस्सा के तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी है।
- सागर परिक्रमा के दसवें चरण में आंध्र प्रदेश के शेष तटीय जिलों अर्थात् नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा, काकीनाडा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और यानम (केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी) को कवर किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रमुख बिंदु
- सागर परिक्रमा (चरण दस) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के माध्यम से की गई सर्वोत्तम पहलों और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और मछुआरों के लाभ के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की गयी।
- इस कार्यक्रम में राज्य के मत्स्य पालन अधिकारी, मछुआरों के प्रतिनिधि, मछली-किसान, उद्यमी, मछुआरा सहकारी समिति के नेता, पेशेवर, वैज्ञानिक और देश भर के अन्य हितधारक भी शामिल हुए।
उद्देश्य
- सागर परिक्रमा का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना और किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनका आर्थिक उत्थान करना है।
- इस सागर परिक्रमा के दौरान मछुआरे अपने क्षेत्र में ही अपनी समस्याओं के बारे में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
- यह यात्रा मछुआरों, मछली किसानों के मुद्दों को हल करने में लगातार सहायता करेगी और विभिन्न मत्स्य पालन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से उनके आर्थिक उत्थान की सुविधा प्रदान करेगी।
परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य
मत्स्य क्षेत्र से संबंधित पहल
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
- पाक खाड़ी योजना
- मत्स्यपालन और एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (FIDF)