23 June, 2025
अभ्यास अस्त्रशक्ति-2023
Mon 18 Dec, 2023
सन्दर्भ
- भारतीय वायु सेना ने हाल ही में वायु सेना स्टेशन सूर्यलंका (आंध्र प्रदेश) में आयोजित अभ्यास अस्त्रशक्ति-2023 (Astrashakti 2023) के दौरान अपने इन-हाउस डिजाइन और विकसित SAMAR वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल फायरिंग परीक्षण किया है।
प्रमुख बिंदु
- IAF ने अपने पुराने रूसी मूल के हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों का उपयोग करके SAMAR वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली विकसित की है।
- 'SAMAR' को राष्ट्रीय राजधानी स्थित 7 BRD द्वारा विकसित किया गया है।
- भारतीय वायुसेना के रखरखाव कमान ने अन्य हथियार प्रणालियों यथा लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, हेलीकॉप्टरों और जमीन-आधारित हथियार प्रणालियों में उपयोग किए जाने वाले कई पुर्जों और उपकरणों को स्वदेशी बनाने में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
SAMAR की विशेषताएं
- यह प्रणाली 2 से 2.5 मैक की गति सीमा पर चलने वाली मिसाइलों के साथ हवाई खतरों का सामना कर सकती है।
- IAF अधिकारियों ने कहा कि SAMAR प्रणाली में एक ट्विन-बुर्ज लॉन्च प्लेटफॉर्म शामिल है, जो खतरे के परिदृश्य के आधार पर सिंगल और सैल्वो मोड में दो मिसाइलों को लॉन्च करने में सक्षम है।
परीक्षापयोगी तथ्य
भारतीय वायु सेना
- स्थापना: 26 जनवरी 1950 (स्वतंत्रता के बाद)
- स्वतंत्रता से पहले स्थापना: 8 अक्टूबर 1932 (रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स के रूप में)
- वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर
- वायु सेना प्रमुख (सीएएस): चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी