20 May, 2025
GK Update
Mon 18 Dec, 2023
राष्ट्रीय
अटल स्वास्थ्य मेला
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश
प्रमुख जनजातियाँ : थारू, जौनसारी, बुक्सा, खैरवार | राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल | प्रमुख लोक गीत: बिरहा |
दूरसंचार विधेयक, 2023
- सरकार ने लोकसभा में दूरसंचार विधेयक, 2023 पेश किया है इसका लक्ष्य 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम को बदलना है, जो दूरसंचार क्षेत्र को नियंत्रित करता है।
केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री | अश्विनी वैष्णव |
स्वर्वेद महामंदिर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र “स्वर्वेद महामंदिर” का उद्घाटन किया।
अर्थव्यवस्था
दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य
- निवेश और शेयर बाजार पर नज़र रखने वाले प्रमुख ऑनलाइन ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म soic.in की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश जीडीपी हिस्सेदारी में महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है।
महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री : एकनाथ शिंदे | राज्यपाल : रमेश बैस |
रक्षा
अभ्यास अस्त्रशक्ति 2023
- आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका वायु सेना स्टेशन पर अस्त्रशक्ति 2023 अभ्यास के दौरान स्वदेशी आकाश मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
- भारत एक ही फायरिंग यूनिट का उपयोग करके कमांड मार्गदर्शन द्वारा लगभग 30 किमी की दूरी पर एक साथ चार लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रदर्शित करने वाला पहला देश बन गया है।
खेल
खेलो इंडिया पैरा गेम्स
- प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स नई दिल्ली में संपन्न हुए, जिसमें हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित 105 पदक हासिल करके उद्घाटन खिताब जीता।
- उत्तर प्रदेश 25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तमिलनाडु 20 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री | अनुराग ठाकुर |
MRF फॉर्मूला
- संदीप कुमार और चेतन सुर्निनेनी ने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में क्रमशः MRF फॉर्मूला 2000 और 1600 श्रेणी मे खिताब जीता।
ऑल इंडिया एमेच्योर चैंपियनशिप
- सुभाष तमांग ने रोहित को हराकर ऑल इंडिया एमेच्योर चैंपियनशिप जीतने वाले नेपाल के पहले गोल्फर बन गए है ।
नेपाल
राजधानी: काठमांडू |
राष्ट्रपति: राम चंद्र पौडेल |
मुद्रा: नेपाली रुपया |
चर्चित व्यक्ति
रूवेन अजार
- इजरायली सरकार ने भारत, श्रीलंका और भूटान में नए राजदूत के रूप में ‘रूवेन अजार’ को मंजूरी दी है।
अमिताभ बच्चन
- अमिताभ बच्चन ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की है।
विविध
' भाषिणी '
- पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 के उद्घाटन समारोह के दौरान अपना भाषण देते हुए वास्तविक समय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित अनुवाद उपकरण 'भाषिणी' का उपयोग किया।