28 April, 2025
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद नए मुख्यमंत्री का चयन
Fri 15 Dec, 2023
संदर्भ
- नवंबर, 2023 में पाँच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के पश्चात वहां नए मुख्यमंत्री बनाए गए।
मध्यप्रदेश
- दक्षिणी उज्जैन से विधायक के लिए निर्वाचित मोहन यादव मध्य प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने हैं ।
- 13 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के राज्पाल मंगुभई पटेल द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी ।
- मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।
- वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री चुने गए।
राजस्थान-
- भजनलाल शर्मा को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।
- राजस्थान के राज्पाल कलराज मिश्र ने 15 दिसंबर, 2023 को उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
- भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं।
- दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
मिजोरम
- जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने 8 दिसंबर, 2023 को सीएम पद की शपथ ली।
- मिज़ोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
- 1987 में मिजोरम के गठन के बाद से लालदुहोमा पहले गैर-कांग्रेसी, गैर-मिजो नेशनल फ्रंट के मुख्यमंत्री हैं।
तेलंगाना
- अनुमुला रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री चुना गया है।
- 7 दिसंबर, 2023 को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- वह कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।
छत्तीसगढ़
- विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।
- 13 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- विष्णु देव साय वर्तमान में कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- छत्तीसगढ़ अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।