GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 14 Dec, 2023

राष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष

  • केंद्र ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से गुजरात को 338 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 634 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष नोडल मंत्रालय: गृह मंत्रालय

जूट मार्क इंडिया

  • कपड़ा मंत्रालय ने जूट मार्क इंडिया लोगो के अनावरण के साथ जूट उत्पादों के लिए प्रामाणिकता का प्रमाणन पेश किया है।
  • जूट मार्क इंडिया पारंपरिक जूट और जूट से बनी विविध उत्पादों के लिए उत्पत्ति और गुणवत्ता पर सामूहिक पहचान और आश्वासन प्रदान करता है।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश

अंतरराष्ट्रीय

उष्णकटिबंधीय चक्रवात जैस्पर 

  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात जैस्पर ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्वी हिस्से से टकराया।

ऑस्ट्रेलिया

प्रधान मंत्री: एंथोनी अल्बानीज़ राजधानी: कैनबरा मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डालर

जाफना अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव

  • जाफना अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा महोत्सव का नौवां संस्करण जाफना सांस्कृतिक केंद्र में शुरू होगा।
  • इस महोत्सव में भगवान भरोसे, व्हिस्‍पर्स ऑफ फायर एण्‍ड वाटर, फेडिड मेमोरीज, मैं हूं लल्‍लू सिंह और झाद सहित अनेक भारतीय फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

2050 तक नेट ज़ीरो

  • COP28 शिखर सम्मेलन के अंतिम सत्र में जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल घटाने के लिए ऐतिहासिक जलवायु समझौता हुआ जिसमें 200 देशों में सहमति बनी ।
COP28 अध्यक्ष डॉ. सुल्तान अल जाबेर

बांग्लादेश के लिए 689 मिलियन का ऋण

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बांग्लादेश के लिए आवंटित 4.7 बिलियन डॉलर के ऋण पैकेज की दूसरी किश्त में 689 मिलियन डॉलर जारी करने की मंजूरी दी है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

गठन:  दिसंबर 1945 मुख्यालय: वाशिंगटन, डीसी

अर्थव्यवस्था

भारत और ADB का 200 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर

  • भारत और ADB बैंक ने उत्तराखंड जलवायु लचीला बिजली प्रणाली विकास परियोजना के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण पर  हस्ताक्षर किए।

एशियाई विकास बैंक (ADB)

स्थापना: 19 दिसंबर 1966 अध्यक्ष: मासात्सुगु असकावा मुख्यालय: मांडलुयॉन्ग , फिलीपींस

रक्षा

INS तरमुगली

  • भारतीय नौसेना 14 दिसंबर 23 को विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित एक औपचारिक कमीशनिंग समारोह में INS तारमुगली, जोकि तेज गति से हमला करने वाला जलपोत (फास्ट अटैक क्राफ्ट) है, को अपने बेड़े में शामिल करेगी।

खेल

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023

  • हरियाणा के प्रणव सूरमा ने F51 वर्ग के पुरुष क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।
  • राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय सिंह कुंतल ने SH-2 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता।
  • राजस्थान की मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग वूमेन SH-1 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • मध्य प्रदेश की रूबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडिंग SH-1 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • पंजाब की सीमा रानी ने पैरा पॉवरलिफ्टिंग 61 किग्रा एलीट वर्ग में 88 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम

  • विजय अमृतराज के साथ लिएंडर पेस ने इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में जगह बनाई है।
  • वे हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले दो भारतीय है।

 पुरस्कार एवं सम्मान

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023

  • नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार 2023 और ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस और पुरस्कारों का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो,जो देश में ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को विनियमित और बढ़ावा देता है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो(BEE)

उद्देश्य:  स्व-नियमन और बाजार सिद्धांतों पर जोर देने के साथ नीति और रणनीतियों को विकसित करना स्थापना : 2002

अर्जुन पुरस्कार

  •  तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस वर्ष के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार : 

  • भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिए की गई थी।
  • इस पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है।
स्थापना: 1961

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

  • पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : 

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
  • इसमें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है।
स्थापना: 1991-92

विविध

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

  • ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर संदेश फैलाने और ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो(BEE) द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

'मिशन अंटार्कटिका'

  • रक्षा राज्य मंत्री ने हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग की एक टीम द्वारा चलाए गए 'मिशन अंटार्कटिका' को हरी झंडी दिखाई। 
  • 2021 में शुरू हुआ यह अभियान ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व में तीन ट्रैकर्स की एक टीम द्वारा चलाया गया था।

Latest Courses