GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 13 Dec, 2023

राष्ट्रीय समाचार

अनुच्छेद 370

  • सुप्रीम कोर्ट ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले की वैधता को बरकरार रखा है, जिसने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था।
  • केंद्र ने 2019 में अनुच्छेद 370 को हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

  • 5 अगस्त 2019 : अनुच्छेद 370 की समाप्ति
  • उपराज्यपाल : मनोज सिन्हा
  • राजधानी: श्रीनगर (मई–अक्टूबर) , जम्मू (नवम्बर-अप्रैल)

लद्दाख:  

  • केंद्र-शासित प्रदेश:  31 अक्टूबर 2019
  • उपराज्यपाल : बीडी. मिश्रा

UNGA आपातकालीन सत्र

  • भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष (पश्चिम एशिया) पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के आपातकालीन सत्र में युद्धविराम प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा :

  • स्थापना : 1945
  • मुख्यालय : मैनहैटन द्वीप, न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य
  • अध्यक्ष : डेनिस फ्रांसिस
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि : रुचिरा कंबोज

वैश्विक नदी शहर गठबंधन

  • जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के नेतृत्व में ग्लोबल रिवर सिटीज एलायंस (GRCA) को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP28 में लॉन्च किया गया था।
  • GRCA एक अनूठा गठबंधन है, जो 11 देशों के 275+ वैश्विक नदी-शहरों, अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों और ज्ञान प्रबंधन भागीदारों को कवर करता है, और यह विश्व में अपनी तरह का पहला गठबंधन है।

 राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)

पंजीकरण:  अगस्त 2011 को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसाइटी के रूप में  उद्देश्य: मिशन में मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को पूर्व अवस्था में लाना

अंतरराष्ट्रीय

 अफ़ीम सर्वेक्षण 2023

  • ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) ने अपना दक्षिणपूर्व एशिया ओपियम सर्वेक्षण 2023 जारी किया।
  • रिपोर्ट में कहा गया है, कि- म्यांमार दुनिया का सबसे बड़ा अफ़ीम उत्पादक देश है।

ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC)

स्थापना: 1997  मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया

पावर ऑफ वन अवार्ड 2023

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के दिवाली फाउंडेशन द्वारा आयोजित द पावर ऑफ वन अवार्ड 2023 समारोह में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (MINUSMA)

  • संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आधिकारिक तौर पर माली देश में 10 साल की तैनाती समाप्त कर दी।
  • संयुक्त राष्ट्र मिशन, जिसे MINUSMA के नाम से जाना जाता है, ने राजधानी बमाको में अपने मुख्यालय से  संयुक्त राष्ट्र का झंडा उतार दिया। 
MINUSMA माली में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन

अर्थव्यवस्था

नारी शक्ति बचत खाता

  • बैंक ऑफ इंडिया ने नारी शक्ति बचत खाता लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य आय के स्वतंत्र स्रोत वाली 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की जरूरतों को पूरा करना है।

बैंक ऑफ इंडिया  

स्थापना: सितंबर 1906 मुख्यालय: मुंबई

खेल

खेलो इंडिया पैरा गेम्स

  • गुजरात के गांधीनगर में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में प्रशिक्षु राजेश ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

स्थापना : 1984  मुख्यालय:  नई दिल्ली  मंत्रालय: युवा मामले और खेल मंत्रालय

WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • इगा स्विएटेक को लगातार दूसरे सीज़न के लिए WTA प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया है।

महिला टेनिस एसोसिएशन (WTA)

स्थापना : जून 1973 मुख्यालय: सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका अध्यक्ष: मिकी लॉलर

पुरस्कार एवं सम्मान

इटली का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • अभिनेता कबीर बेदी को सर्वोच्च इतालवी नागरिक पुरस्कार "ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक" (मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना) से सम्मानित किया गया है।

 चर्चित व्यक्ति 

मोहन यादव

  • वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन यादव भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विष्णुदेव साय

  • वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भजनलाल शर्मा

  • भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नये मुख्यमंत्री के लिए चुना गया।

सौरव गांगुली

  • सौरव गांगुली को त्रिपुरा में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

विविध

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • इरेज़ टैडमोर द्वारा निर्देशित इज़राइली फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ नोबडी' को इनोवेशन मूविंग इमेजेज में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • निर्देशक जोड़ी शर्मिष्ठा मैती और राजदीप पॉल की फ़िल्म 'मोन पोटोंगो' को बंगाली पैनोरमा श्रेणी के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फिल्म 'चलचित्रो एखोन' के अंजन दत्ता को विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार कार्लोस डेनियल मालवे को दिया गया।

 भारतीय टेंट कछुआ

  • लखनऊ में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक व्यक्ति से 436 बच्चे इंडियन टेंट कछुए जब्त किए।
  • इंडियन टेंट टर्टल वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के तहत संरक्षित प्रजाति है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)

स्थापना: 4 दिसंबर 1957 मुख्यालय: नई दिल्ली मूल संगठन: केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड

Latest Courses