GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 09 Dec, 2023

राष्ट्रीय समाचार

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक,  2024

  • कॉप-28 के दौरान जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2024 (क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स–CCPI 2024) में 70.25 अंकों के साथ भारत को 7वें पायदान पर रखा गया है।
  • सूचकांक 63 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु शमन प्रयासों का मूल्यांकन करता है, जो 90 प्रतिशत से अधिक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कवर करता है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • द्वारा प्रकाशित : जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा वर्ष 2005 से वार्षिक आधार पर। 
  • यह सूचकांक चार श्रेणियों के अंतर्गत 14 संकेतकों पर देशों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाता है। 
  • GHG उत्सर्जन (समग्र स्कोर का 40%), नवीकरणीय ऊर्जा (20%), ऊर्जा उपयोग (20%), और जलवायु नीति (20%)।
  • इस साल इंडेक्स में 75.59 अंकों के साथ डेनमार्क को चौथे पायदान पर जगह दी गई है। वहीं एस्टोनिया 72.07 अंकों के साथ 5 वें जबकि 70.7 अंकों के साथ फिलीपीन्स 6वें स्थान पर है। वहीं 69.39 अंकों के साथ स्वीडन 10वें और 62.36 के साथ यूनाइटेड किंगडम 20वें पायदान पर है।
  • कॉप-28 का मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात 65वें स्थान पर है। 

इन्फिनिटी फोरम 2.0

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कार्यक्रम - इन्फिनिटी फोरम 2.0 के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे।
  • इस कार्यक्रम की मेजबानी केंद्र सरकार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) और गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी, गिफ्ट सिटी द्वारा की जाती है।
थीम  GIFT-IFSC : न्यू एज ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए नर्व सेंटर

केंद्र ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाई 

  • केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर मार्च 2024 तक रोक लगा दी है। 
  • इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजारों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और कीमतों पर नियंत्रण रखना है।

 अमृत भारत स्टेशन योजना

  • रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे पर स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। 
  • अब तक, इस योजना के तहत विकास के लिए संलग्न 1309 स्टेशनों की पहचान की गई है।

भारतीय रेलवे : 

  • स्थापना : 1853
  • राष्‍ट्रीयकरण : 1950
  • स्‍वतंत्र भारत का पहला रेल बजट पेश : जॉन मथाई  (नवंबर 1947) 
  • अंतिम रेल बजट : सुरेश प्रभु (25 फरवरी 2016)
  • रेलवे बोर्ड की स्‍थापना : 1905
  • सबसे लम्‍बी दूरी की रेल : विवेक एक्सप्रेस
  • रेल इन्जिन के आविष्कारक : जॉर्ज स्टीफेंसन (1814 ई. में वाष्पचालित रेलगाड़ी)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-नेपाल

  • भारत-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव में बौद्ध धर्म पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत और नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रदर्शन किया गया।

नेपाल : 

मुद्रा : नेपाली रुपया प्रधानमंत्री : पुष्पकमल दाहाल राष्ट्रपति : रामचन्द्र पौडेल

अर्थव्यवस्था समाचार

विकास दर 7.7 फीसदी

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने के दौरान 7.7 फीसदी की विकास दर दर्ज की है। 

रेपो रेट 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक में नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है।
  • केंद्रीय बैंक ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में UPI लेनदेन की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

रेपो रेट : 

  • वह ब्याज दर, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज देता है।
  • 'रेपो' शब्द का तकनीकी अर्थ है 'पुनर्खरीद विकल्प' या 'पुनर्खरीद समझौता'।

भारतीय रिजर्व बैंक : 

  • स्थापना : 1 अप्रैल 1935,
  • मुख्यालय: मुम्बई, महाराष्ट्र

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर विचार कर रहा है और भारत को दुनिया का विनिर्माण आधार, प्रौद्योगिकी केंद्र और नवाचार केंद्र बनाने का लक्ष्य है।

 चर्चित व्‍यक्ति

निखिल डे

  • भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता ‘निखिल डे’ को अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन के रूप में नामित किया गया है।

विविध

'वन भारत साड़ी वॉकथॉन'

  • कपड़ा मंत्रालय भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में देश का अब तक का सबसे बड़ा 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' आयोजित करेगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में महिलाओं को साड़ी पहनने के अपने तरीकों को प्रदर्शित करने के लिए भागीदारी के लिए आमंत्रित करके हथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है।

ब्याज समकरण योजना

  • सरकार ने प्री और पोस्ट शिपमेंट रुपया एक्सपोर्ट क्रेडिट पर ब्याज समानीकरण योजना को अगले साल 30 जून तक जारी रखने के लिए 2,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी है।
  • सरकार ने पात्र निर्यातकों के लिए प्री और पोस्ट शिपमेंट रुपी एक्सपोर्ट क्रेडिट पर ब्याज समानीकरण योजना की घोषणा की थी।
ब्याज समकरण योजना लॉन्च: 2015

EODES

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष श्री संजय कुमार अग्रवाल ने भारत-कोरिया इलेक्ट्रॉनिक ओरिजिन डेटा एक्सचेंज सिस्टम (EODES) लॉन्च किया।

Latest Courses