GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 07 Dec, 2023

राष्ट्रीय समाचार

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक

  • लोकसभा ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया। 
  • विधेयक में कहा गया है कि उपराज्यपाल कश्मीरी प्रवासी समुदाय से अधिकतम दो सदस्यों को विधानसभा में नामांकित कर सकते हैं। नामांकित सदस्यों में से एक महिला होनी चाहिए। 
जम्मू और कश्मीर उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा

'गुजरात का गरबा'

  • यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक ‘गरबा नृत्य’ को अपनी मानवता की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ (ICH)  की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने की मंजूरी दी है।
  • इस निर्णय को यूनेस्को के बोट्सवाना सम्मेलन में लिया गया है।
  • गरबा इस सूची में शामिल होने वाला भारत का 15वां धरोहर (ICH)  तत्व है। 

यूनेस्को

स्थापना : 16 नवंबर 1945  मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव

  • भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मालदीव में कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की छठी एनएसए(NSA) स्तर की बैठक में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचे हैं।
  • कॉन्क्लेव में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव शामिल हैं।

मॉरीशस

राजधानी: पोर्ट लुईस मुद्रा: मॉरिशियाई रुपया

'उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023'

  • पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित 'उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' का उद्घाटन करेंगे।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखंड को एक नए निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है तथा यह सम्मेलन "शांति से समृद्धि" विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

'उत्तराखंड : 

  • राजधानी: देहरादून (शीत ऋतु)
  • मुख्यमंत्री : पुष्कर सिंह धामी
  • राज्‍यपाल : गुरमीत सिंह
  • स्थापना : 2000

"नारी अदालत"

  • सरकार मिशन शक्ति के तहत चरणबद्ध तरीके से "नारी अदालत" के घटक को लागू करेगी।
  • पहले चरण में, इसे असम के 7 जिलों के 7 ब्लॉकों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दो आकांक्षी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में लागू किया जायेगा।

 फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वार्षिक सेमिनार

  • नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने 59वें ‘फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के वार्षिक सेमिनार 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक

  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घाना की राजधानी अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 2023 के मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। 
  • इस बैठक मे वर्तमान समय में शांति सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया ।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

1 मिलियन डॉलर की तत्काल राहत

  • माउंट उलावुन में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद भारत ने ‘पापुआ न्यू गिनी’ को 1 मिलियन डॉलर की तत्काल राहत सहायता देने की घोषणा की है।

पापुआ न्यू गिनी

राजधानी: पोर्ट मोरेस्बी प्रधान मंत्री : जेम्स मारापे

मैत्री  दिवस

  • वर्ष 1971 में भारत द्वारा बांग्लादेश को दी गई मान्यता का प्रतीक 'मैत्री दिवस' की 52वीं वर्षगांठ 6 दिसंबर को ढाका में मनाई गई।
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा

रक्षा समाचार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस

  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • 28 अगस्त 1949 को, रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र बल झंडा दिवस के रूप में घोषित किया।

चर्चित व्यक्ति

रेवंत रेड्डी

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

 

डॉ. समीर शाह

  • भारतीय मूल के मीडिया कार्यकारी डॉ. समीर शाह को बीबीसी (BBC) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लिए यूके सरकार के पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।
  • डॉ. शाह को टेलीविजन और विरासत की सेवाओं के लिए 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य के कमांडर से सम्मानित किया गया था।

विविध

"मियावाकी" वृक्षारोपण विधि

  • छत्तीसगढ़ के कोयला बेल्ट क्षेत्र में वन आवरण को बढ़ावा देने के लिए, कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) अपने कार्यस्थलों में प्रथम बार मियावाकी पद्धति का उपयोग करके वृक्षारोपण करेगी।
  • 1970 के दशक में ‘मियावाकी पौधारोपण विधि’ को जापानी वनस्पतिशास्त्री और पादप पारिस्थितिकी विशेषज्ञ श्री अकिरा मियावाकी ने किया था।

जेमिनी (‘Gemini’)

  • Google  ने प्रोजेक्ट जेमिनी लॉन्च किया, जो एक AI मॉडल है, जिसे मानव-जैसे व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
गूगल मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सुंदर पिचाई

Latest Courses