23 June, 2025
GK Update
Wed 06 Dec, 2023
राष्ट्रीय समाचार
इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट 2023
- भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा शहरी नियोजन और विकास पर इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट (IIR) 2023 जारी की गयी।
- इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट (IIR) 2023 में भारत में शहरी विकास की वर्तमान स्थिति पर शहरी विकास और नीति पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख नामों से 25 अध्याय शामिल है।
राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) | स्थापना: 1976 |
"ग्राम मंचित्र"
- पंचायती राज मंत्रालय ने ग्राम पंचायत द्वारा स्थानिक योजना को प्रोत्साहित करने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली एप्लिकेशन "ग्राम मंच" लॉन्च किया है।
- यह एप्लिकेशन ग्राम पंचायतों को भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके ग्राम पंचायत स्तर पर योजना बनाने में सुविधा और समर्थन प्रदान करता है।
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री | कपिल मोरेश्वर पाटिल |
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड
- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की प्रथम बैठक वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गयी।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) | अध्यक्ष : सुनील जे. सिंघी |
साइबर सुरक्षित भारत पहल
- इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NEGD) भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली मे अपनी क्षमता निर्माण योजना के तहत साइबर सुरक्षित भारत पहल के तहत 40वें CISO (मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी) डीप-डाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य CISOs को साइबर हमलों को व्यापक रूप से और पूरी तरह से समझने के लिए शिक्षित और सक्षम करना, सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों में आवश्यक प्रभावों के बारे जानकारी प्राप्त करना एवं व्यक्तिगत संगठनों और नागरिकों को बड़े पैमाने पर एक लचीली ई-बुनियादी ढाँचा विकसित करना है।
सुविधा समागम बैठक
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक सुविधा समागम बैठक का आयोजन ESIC मुख्यालय, नई दिल्ली में किया गया।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम | स्थापना : 1952 |
iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म
- अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस (PWD) के अवसर पर, iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर एक नया एक्सेसिबिलिटी विजेट लॉन्च किया गया।
- iGOT कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को उनकी क्षमता निर्माण यात्रा में मार्गदर्शन करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन शिक्षण पोर्टल है।
पीएम-किसान योजना
- सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों के चेहरे की पहचान और आधार पहचान आधारित ईकेवाईसी(eKYC) की शुरुआत की है।
- पीएम-किसान योजना देश भर के सभी खेती योग्य भूमि वाले किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी।
एशियन रेंजर फोरम
- विश्व स्तर पर रेंजरों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सहयोग करने और समाधान प्रदान करने के लिए एशियाई क्षेत्र के रेंजरों और संगठनों को एक अनूठा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पहला एशियाई रेंजर फोरम गुवाहाटी में शुरू हुआ।
थीम | "30X30 के लिए एशिया के जैव विविधता संरक्षक" |
अंतरराष्ट्रीय
भारत और सऊदी अरब
- हज यात्रा को सुगम एवं बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए भारत और सऊदी अरब सहयोग पर सहमत हुए हैं।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री | स्मृति ईरानी |
रक्षा
'इनो योद्धा 2023'
- नई दिल्ली में भारतीय सेना ने 'आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता और सेमिनार- इनो योद्धा 2023' आयोजित किया ।
भारतीय थल सेनाध्यक्ष | जनरल मनोज पांडे |
खेल
पुरुषों की वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023
- बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में FIVB (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल) पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 शुरू होगी।
- यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में प्रथम बार आयोजित किया जाएगा।
पुरस्कार एवं सम्मान
वन दुर्गा संरक्षण पुरस्कार 2023
- एक्स्प्लोरिंग वुमनहुड फाउंडेशन द्वारा ‘वन दुर्गा संरक्षण पुरस्कार 2023' को गुजरात की श्रीमती हीना पटेल, मेघालय की श्रीमती मार्टीना सांगमा और राजस्थान की दीपिका वशिष्ठ को प्रदान किया गया।
गोल्डन बॉय अवार्ड
- इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम गोल्डन बॉय पुरस्कार जीतने वाले प्रथम रियल मैड्रिड खिलाड़ी बन गए हैं।
चर्चित व्यक्ति
लालदुहोमा
- ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
मोहम्मद अल रामसी
- संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद अल रामसी को विश्व रेडियो संचार सम्मेलन 2023 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बिलाल करीमी
- अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में तालिबान द्वारा नामित अधिकारी बिलाल करीमी को राजनयिक दर्जा देने वाला चीन पहला देश बन गया है।
विविध
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
- नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
महापरिनिर्वाण दिवस
- 6 दिसंबर को भारत रत्न पुरस्कृत डॉ. बी आर अंबेडकर को उनके 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
- इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से डॉक्टर अम्बेडकर फाउंडेशन संसद भवन परिसर में महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय संविधान की प्रारूप समिति | अध्यक्ष: डॉ. बी.आर. अम्बेडकर |
मधु मक्खी दिवस
- 5वां नागालैंड मधु मक्खी दिवस नगा हेरिटेज विलेज, किसामा में 'मधुमक्खी और शहद परीक्षण' थीम के साथ मनाया गया।
- राज्य में कुल शहद उत्पादन 440 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।
नगालैंड | राजधानी: कोहिमा |
गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता
- सरकार ने कहा कि-इस वर्ष अक्टूबर तक देश में गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों से 186 गीगावॉट से अधिक ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है।