23 June, 2025
GK Update
Tue 05 Dec, 2023
राष्ट्रीय समाचार
अधिवक्ता संशोधन विधेयक
- संसद ने अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 को मंजूरी प्रदान कर दी है ।
- यह विधेयक अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन करता है।
कानून एवं न्याय मंत्री | अर्जुन राम मेघवाल |
'ग्लोबल बायो-इंडिया 2023'
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में तीसरे 'ग्लोबल बायो-इंडिया 2023' का उद्घाटन किया।
अर्थव्यवस्था समाचार
2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था
- सरकार ने 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है।
रक्षा समाचार
नौसेना दिवस
- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुए "ऑपरेशन ट्राइडेंट" की सफलता की याद में प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है।
भारतीय नौसेना
नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल आर हरि कुमार | स्थापना: जनवरी 1950 |
INS सुमेधा
- भारतीय नौसेना का पोत INS सुमेधा 4 से 6 दिसंबर 2023 तक मेडागास्कर के अंत्सिरानाना में तैनात है। भारतीय नौसेना की लंबी दूरी के मिशन के रूप में यह तैनाती की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य मेडागास्कर के साथ समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को बढ़ाना है।
- INS सुमेधा सरयू वर्ग के स्वदेशी रूप से निर्मित नौसेना अपतटीय गश्ती जहाज (NOPV) में से तीसरा पोत है।
संध्याक (यार्ड 3025)
- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), द्वारा भारतीय नौसेना के लिए चार विशेष सर्वेक्षण पोत बनाए जा रहे है, इस श्रेणी का प्रथम जहाज 'संध्याक' (यार्ड 3025), 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना को सौंपा दिया गया हैं।
- संध्याक (यार्ड 3025) में लागत के हिसाब से 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री उपयोग हुई है।
खेल
IBA जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023
- आर्मेनिया के येरेवन में IBA जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
आर्मेनिया
राजधानी: येरेवान | प्रधान मंत्री: निकोल पशिन्यान |
हीरो वर्ल्ड चैलेंज
- गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने प्रथम बार हीरो वर्ल्ड चैलेंज खिताब जीता।
पुरस्कार एवं सम्मान
“ISSA विज़न ज़ीरो 2023” पुरस्कार
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में " ISSA विजन जीरो 2023" पुरस्कार जीता।
- अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) विश्व की सामाजिक सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों को एक साथ लाने वाली प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्था है।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) | मुख्यालय: जिनेवा |
विविध
भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम
- नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम IIGF'23 आयोजित किया जाएगा।
- इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (UN IGF) से संबंधित एक पहल है।
थीम | "आगे बढ़ना - भारत के डिजिटल एजेंडे को कैलिब्रेट करना" |
U.S. द्वारा ग्रैन्यूल्स को मंजूरी
- ग्रेन्यूल्स को वियाट्रिस स्पेशलिटी के रेवेटियोपल्मोनरी धमनी उच्च रक्तचाप (PAH) उपचार के सामान्य संस्करण के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन व्दारा मंजूरी दी गयी है।
अमेरिका
राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी. | राष्ट्रपति: जो बिडेन | मुद्रा: अमेरिकी डॉलर |
रीन्यू एनर्जी ग्लोबल का ADB के साथ समझौता
- रीन्यू एनर्जी ग्लोबल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने की परियोजनाओं पर सहयोग के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 5.3 बिलियन डॉलर से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- दुबई में COP28 सम्मेलन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया ।