23 June, 2025
GK Updatye
Mon 04 Dec, 2023
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता
- पर्यटन मंत्रालय ने देश में ग्रामीण पर्यटन के प्रचार और विकास को मजबूत करने के लिए 'राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024' और 'राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024' की शुरूआत की है।
- राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2023 के प्रथम संस्करण में पूरे भारत के 35 गांवों को स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों में मान्यता दी गई थी।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री | जी किशन रेड्डी |
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन
- अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organization) परिषद के लिए हुए चुनाव में 2024-25 द्विवार्षिक सत्र के लिए सर्वाधिक वोट के साथ भारत को फिर से चुना गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन अग्रणी प्राधिकरण है जो समुद्री उद्योग को नियंत्रित करता है, वैश्विक व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री संचालन का समर्थन करता है।
खेल सामचार
टी-20 क्रिकेट
- भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराकर 4-1 से सीरीज जीती है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड
स्थापना : दिसंबर 1928 | मुख्यालय : मुंबई | अध्यक्ष : रोजर बिन्नी |
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट
- तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में जापान की रिन इवानागा और की नाकानीश से हार गई।
विश्व बैडमिंटन संघ :
गठन: 1934 | मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया |
रैपिड फायर पिस्टल इवेंट
- अभिनव चौधरी ने भोपाल में मध्य प्रदेश अकादमी में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अंकुर गोयल को 30-26 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ :
स्थापना : 1951 | संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष : जीवी मावलंकर |
पुरस्कार एवं सम्मान
बुद्धिमान पुरस्कार
- सफीना हुसैन को शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित WISE (World Innovation Summit for Education) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- सफीना हुसैन 'एजुकेट गर्ल्स' की संस्थापक है और WISE पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला और द्वितीय भारतीय बन गई हैं।
WISE :
|
|
चर्चित व्यक्ति
विलियम सामोइ रुटो
- केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे।
केन्या :
राजधानी : नैरोबी | मुद्रा : केन्याई शिलिंग |
विविध
'माइचौंग'
- राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग :
गठन : जनवरी 1875 | मुख्यालय : नई दिल्ली | महानिदेशक : डॉ. मृत्युंजय महापात्र |
मेरापी ज्वालामुखी
- इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में ‘मरापी ज्वालामुखी’ फट गया, जिससे हवा में 3,000 मीटर तक ऊंची ज्वालामुखीय राख फैल गई।
- इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के तथाकथित "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है और इसमें 127 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।