GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 03 Dec, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

विधानसभा चुनाव

  • चार राज्यों की 638 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम, 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश की 230 सीटों, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों, तेलंगाना की 119 सीटों और राजस्थान की 199 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। 

भारत चुनाव आयोग :

  • स्थापना : 25 जनवरी 1950
  • संवैधानिक प्रावधान: भारतीय संविधान का भाग XV (अनुच्छेद 324-329)
  • चुनाव आयुक्त का कार्यकाल : छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो)।
  • प्रथम चुनाव आयुक्त : सुकुमार सेन (21 मार्च 1950 से 19 दिसंबर 1958)
  • मुख्य चुनाव आयुक्त : राजीव कुमार (25वें मुख्य चुनाव आयुक्त)

विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2023 के लिए विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
  • इस अवसर पर उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा, जो दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार अन्य दिव्यांगजनों की मदद करनी चाहिए।
  • विकलांगता के लक्षण: शारीरिक विकलांगता, बौद्धिक विकलांगता, मानसिक व्यवहार
  • संविधान की सूची II की प्रविष्टि 9 के आधार पर विकलांग व्यक्तियों को राहत प्रदान करना राज्य का विषय है।

विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए भारत की प्रमुख पहल:

  • विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पोर्टल, सुगम्य भारत अभियान, दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना।

37वीं अंतर्राष्ट्रीय मैराथन

  • पुणे में आयोजित 37वीं पुणे इंटरनेशनल मैराथन में केन्या के केमेई एलियास कैप्रोनो फुल मैराथन के विजेता बने। इथियोपिया के साइमन मैना मोंगी और एडेरे हल्लू ने इस श्रेणी में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

माटी कला महोत्सव

  • केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने अहमदाबाद, गुजरात में 'माटी कला महोत्सव' को संबोधित किया। 

आर्थिक राष्ट्रवाद

  • भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने भारत की प्रगति में तेजी लाने के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

रक्षा समाचार

भारतीय सेना

  • स्थानीय नौकरी चाहने वालों और संभावित नियोक्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक नौकरी मेले की शुरुआत की।

भारतीय सेना

  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य: सेवा परमो धर्म 
  • सेना दिवस: 15 जनवरी
  • सेना प्रमुख: जनरल मनोज पांडे
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: जनरल अनिल चौहान

INS कदमट्ट

  • उत्तरी प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की ऑपरेशनल तैनाती पर INS कदमट्ट ने ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) के लिए 02 दिसंबर, 2023 को जापान के योकोसुका में प्रवेश किया।

INS कदमट्ट

लॉन्च : 25 अक्टूबर 2011 बिल्डर : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कमीशन: 7 जनवरी 2016

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ऑयल एंड गैस डीकार्बनाइजेशन (OGDC)

  • COP28 के अध्‍यक्ष डॉ. सुल्‍तान अल जबेर और सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से ऑयल एंड गैस डीकार्बनाइजेशन – OGDC चार्टर जारी किया है। इसे वैश्विक जलवायु कार्रवाई की ओर तेजी से बढने के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

COP28 : 

  • यह UNFCCC सम्मेलन का सर्वोच्च निकाय है।
  • प्रथम बैठक मार्च 1995 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की गई थी।
  • मुख्यालय: बॉन, जर्मनी
  • वर्ष 1995 : COP1 (बर्लिन, जर्मनी)
  • वर्ष 2019 : COP25, मैड्रिड (स्पेन)
  • वर्ष 2021 : COP26 UK

कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC)

  • भारत के रोम में FAO मुख्यालय में आयोजित 46वीं बैठक के दौरान कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC) की कार्यकारी समिति में एशियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के रूप में भारत को सर्वसम्मति से चुना गया है। 

खेल समाचार

अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट

  • अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की भारतीय बैडमिंटन महिला युगल जोड़ी लखनऊ में 2023 सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज सुपर 300 के फाइनल में पहुंच गई।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF)

स्थापना: 1934 अध्यक्ष: पॉल-एरिक होयर लार्सन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

किक-ऑफ कार्यक्रम 

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कटक में स्कूलों के लिए फुटबॉल (F4S) के हिस्से के रूप में फुटबॉल के वितरण के लिए किक-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया। 

विविध

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 

मेडागास्कर

  • प्रधानमंत्री ने मेडागास्कर के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर एंड्री राजोएलिना को बधाई दी।

मेडागास्कर 

राजधानी: एंटानानारिवो मुद्रा: मालागासी एरियरी

Latest Courses