Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




चीनी वायरस का खतरा

Tue 28 Nov, 2023

सन्दर्भ

  • हाल ही में चीन में एक वायरस के प्रसार की सूचना प्राप्त हुई । यह वायरस इंसान, विशेषकर बच्चों के श्वसन-तंत्र पर हमला कर रहा है। 
  • फलस्वरूप चीन में फैल रहे माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा (फ्लू) को लेकर दुनिया भर में स्वाभाविक चिंता देखी जा रही है। 

 इन्फ्लूएंजा और कोरोना वायरस में समानता -असमानता के बिंदु

  • निश्चित तौर पर, ये दोनों ही वायरस काफी तेजी से फैलते हैं और दोनों के पास महामारी पैदा करने की पर्याप्त क्षमता है। फिर भी, दोनों एक-दूसरे से अलग प्रकृति के वायरस हैं। 
  • दरअसल, चीन में जिस एच9एन2 वायरस की वजह से इन्फ्लूएंजा फैला है, उसकी कई लहर आ चुकी है, क्योंकि इसका रूप बहुत तीव्र गति से बदलता है। 
  • यही वजह है कि एच9एन2 वायरस पर 2019 के बाद से हरसंभव निगरानी की जा रही है।

 इन्फ्लूएंजा के प्रसार हेतु उत्तरदायी कारक

  • खांसते या छींकते समय हवा के साथ निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों से,
  • किसी गंदी सतह को छूने से,
  • मुंह के लार से ,
  • त्वचा का त्वचा से संपर्क होने पर (हाथ मिलाना या गले लगना) इत्यादि ।

सुभेद्य वर्ग 

  • ये फ्लू फेफड़े, नाक और गले पर हमला करता है।
  • नौजवान, उम्र दराज लोग, गर्भवती महिलाएं, और उन लाेगों में, जिनको पुराने रोग हैं या शरीर रोगों से लड़ पाने में कमजोर है आदि में इसके फैलने का खतरा अधिक है।

 लक्षण

  • लक्षणों में शामिल हैं बुखार, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, रक्त संचय, नाक बहना, सिर दर्द और थकान इत्यादि। 

 चीन में इस बीमारी के फैलने का कारण

  • अत्यधिक सर्द मौसम का होना ।
  • कोरोना के समय लगाए गए प्रतिबन्धों का हटाया जाना।
  • इससे प्रभावित लोगों की उन इलाकों या शहरों में आवाजाही का बढ़ना , जहां पर जनसंख्या घनत्व ज्यादा है।
  • इसके अलावा बच्चे एक-दूसरे के संपर्क में अधिक रहते हैं, इसलिए उनमें इस निमोनिया का प्रसार काफी ज्यादा हो रहा है। 

भारत द्वारा किये जा रहे प्रयास 

  • संभवत यह नया वायरस भारत में भी आ सकता है। समस्या यह है कि इसका पता जब तक चल पाता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है और इसका चारों ओर संक्रमण फैल चुका होता है।
  • चीन में भी अस्पतालों की स्थिति खराब हो चुकी है, क्योंकि उन पर अचानक मरीजों का बोझ आ गया है।
  • भारत सरकार ने इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश में पूर्व-तैयारी की चर्चा की गई है ।
  • इसके अलावा राज्य सरकारों और अस्पतालों को निमोनिया के मरीजों की खास निगरानी करने और जरूरी एहतियाती उपाय अपनाने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके ।

 परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

 चीन

  • राजधानी-बीजिंग
  • सबसे बड़ा शहर-शंघाई
  • राष्ट्रपति-शी जिनपिंग
  • मुद्रा -रेनमिनबी

Latest Courses