Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई अभयारण्य

Sun 26 Nov, 2023

संदर्भ

  • केंद्रीय मंत्री  जितेंद्र सिंह ने लद्दाख के स्थापना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित समारोह में यह बताया कि लद्दाख में जो डार्क स्काई रिजर्व निर्मित किया जा रहा है ,वो दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई अभयारण्य होगा ।

प्रमुख बिंदु

  • डार्क स्काई रिजर्व पूर्वी लद्दाख के हानले गांव मे चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में स्थित होगा।
  • 1,073 वर्ग किलोमीटर में फैला, नाइट स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है और भारतीय खगोलीय वेधशाला के निकट, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान का दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा ऑप्टिकल टेलीस्कोप, 4500 मीटर की ऊंचाई पर हानले में स्थित है।
  • इस अभ्यारण्य की स्थापना भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से की जा रही है, जो भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबद्ध है।

 लाभ

  • यह भारत में खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देगा और ऑप्टिकल, इन्फ्रा-रेड और गामा-रे दूरबीनों के लिए दुनिया के सबसे शीर्षस्थ स्थानों में से एक होगा।
  • इसके अलावा डार्क स्काई रिज़र्व दुनिया में अपनी तरह के केवल 15 या 16 में से एक होने के कारण, खगोलज्ञों को आकर्षित करेगा।

 इस दिशा में अन्य प्रयास

  • डार्क स्पेस रिजर्व का शुभांरभ करने के लिए केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) प्रशासन, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं ।

 परीक्षापयोगी महत्पूर्ण तथ्य 

लद्दाख

  • केंद्र-शासित प्रदेश के रूप में स्थापना - 31 अक्टूबर 2019
  • उपराज्यपाल -बीडी. मिश्रा

लद्दाख के महत्वपूर्ण दर्रे

  • खारदुंग ला दर्रा
  • चांग ला दर्रा
  • ज़ोजी ला दर्रा
  • लाचुलुंग या लुंगालाचा दर्रा

Latest Courses