Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




अग्नि – ‘आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल’

Thu 23 Nov, 2023

सन्दर्भ 

  • केन्द्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS), आयुष मंत्रालय ने अनुसंधान को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के अंतर्गत आयुर्वेद के क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सकों के लिए "आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल" (AGNI) शुरुआत की है । 
  • गौरतलब है कि इस समय लगभग 5,00,000 से अधिक पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सक मुख्य रूप से भारत में काम कर रहे हैं। 

पहल का उद्देश्य

  • आयुर्वेद चिकित्सकों को रोग से जुड़ी विभिन्न स्थितियों में उनके नवीन अभ्यासों (प्रथाओं) और अनुभवों की जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना।
  • आयुर्वेद चिकित्सकों के बीच साक्ष्य-आधारित अभ्यास की जानकारी देने की संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • शिक्षा और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए एकल दवा/प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न रोग स्थितियों के लिए सूचित किए गए सफल चिकित्सीय आहार का दस्तावेजीकरण करना।
  • अनुसंधान विधियों और अच्छी नैदानिक प्रथाओं से जुड़े प्रशिक्षण के साथ अनुप्रयोगों और क्षमता निर्माण के माध्यम से डेटाबेस के निर्माण में सहयोग के इच्छुक आयुर्वेद चिकित्सकों की पहचान करना।
  • इसके अलावा वैज्ञानिक सत्यापन और साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन के माध्यम से व्यावहारिक प्रथाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अनुसंधान करना आदि इस पहल के मुख्य उद्देश्य हैं ।

 सीसीआरएएस

  • आयुष मंत्रालय के तहत सीसीआरएएस एक शीर्ष अनुसंधान संगठन है जो आयुर्वेद में वैज्ञानिक आधार पर अनुसंधान कराने, उनके लिए समन्वय, सूत्रबद्ध करने, विकास और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीसीआरएएस के प्रयास 

  • आयुर्वेद कॉलेजों और अस्पतालों के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए, सीसीआरएएस ने स्नातक छात्रों के लिए स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन (स्पार्क), पीजी छात्रों के लिए स्कीम फॉर ट्रेनिंग इन आयुर्वेद रिसर्च फॉर पीजी स्कॉलर्स (पीजी-स्टार) और शिक्षकों के लिए स्कोप फॉर मेनस्ट्रीमिंग आयुर्वेद रिसर्च इन टीचिंग प्रोफेशनल्स (स्मार्ट) कार्यक्रम की शुरुआत की है।

 परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य 

​आयुष मंत्रालय - 

  • गठन - 9 नवम्बर 2014
  • उत्तरदायी मंत्री -सरबानन्द सोनोवाल

 केंद्रीय आयुर्वेद एवं सिद्ध अनुसंधान परिषद

  • भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग की स्ववित्तपोषित संस्था है। 
  • स्थापना -1978 
  • मुख्यालय - दिल्ली

Latest Courses