13 October, 2025
GK Update
Thu 23 Nov, 2023
राष्ट्रीय समाचार
आसियान-भारत बाजरा महोत्सव

- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आसियान, 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक पोषक अनाज महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है।
 - महोत्सव का उद्घाटन सत्र इंडोनेशिया के दक्षिण जकार्ता के एक प्रमुख खरीदारी स्थल कोटा कसाब्लांका मॉल में हुआ।
 
दक्षिण - पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN):
| 
 स्थापना : 1967 (बैंकॉक घोषणा) सचिवालय : जकार्ता, इंडोनेशिया महासचिव : डॉ. काओ किम होर्न  | 
 आसियान दिवस : 8 अगस्त आदर्श वाक्य : ‘वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी' संस्थापक राष्ट्र : इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड आसियान में भारतीय राजदूत : जयंत खोबरागड़े  | 
IWAI और Amazon समझौता ज्ञापन

- गंगा नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग 1) का उपयोग करके अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से कार्गो आंदोलन और ग्राहक शिपमेंट और उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में ‘भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण’ (IWAI) और अमेज़ॅन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Amazon) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
 
सम्बन्धित तथ्य :
| 
 भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण’ (IWAI) : मुख्यालय : नोएडा, उत्तर प्रदेश स्थापना : अक्टूबर 1986 नोडल मंत्रालय : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय  | 
 सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Amazon) : स्थापना : जुलाई 1994 संस्थापक : जेफ बेजोस मुख्यालय : सिएटल, वाशिंगटन और आर्लिंगटन काउंटी, वर्जीनिया, यू.एस  | 
नए भारत के लिए नई शिक्षा

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में "नए भारत के लिए नई शिक्षा" शीर्षक से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरूआत की है।
 - इसका आयोजन ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संबलपुर द्वारा किया गया।
 
ई-वीज़ा सेवाएँ

- भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवाएं फिर से शुरू की हैं।
 - भारत ने कनाडा के साथ राजनयिक विवाद के बीच सितंबर 2023 में कनाडा में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था।
 
कनाडा :
| राजधानी: ओटावा | मुद्रा : कैनिडियाई डॉलर (CAD) | प्रधान मंत्री: जस्टिन ट्रूडो | 
8वाँ भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन

- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 22 नवंबर, 2023 को नयी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में भारत जल प्रभाव सम्मेलन (IWIS) के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया।
 - राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और गंगा नदी बेसिन प्रबंधन एवं अध्ययन केंद्र (CGANGA) की ओर से आयोजित सम्मेलन 22 से 24 नवंबर, 2023 तक चलेगा।
 
| थीम | 'भूमि, जल और नदियों के साथ विकास' | 
नेशनल SC-ST हब मेगा कॉन्क्लेव

- उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय SC-ST हब और मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए MSME मंत्रालय ने जालौन, उत्तर प्रदेश में एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
 
| केंद्रीय MSME राज्य मंत्री | भानु प्रताप सिंह वर्मा | 
रक्षा समाचार
ऑस्ट्राहिन्द-23

- संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रेलियाहिंद-23 के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए 81 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र दल ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ।
 - यह अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित किया जाएगा।
 
ऑस्ट्रेलिया :
| राजधानी: कैनबरा | मुद्रा : ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) | प्रधानमंत्री : एंथनी अल्बनीज | 
खेल समाचार
खेलो इंडिया पैरा गेम्स

- युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने घोषणा की है कि खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण 10 से 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
 
पुरस्कार एवं सम्मान
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (OTT) पुरस्कार

- भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने भारत के संपन्न स्ट्रीमिंग क्षेत्र को स्वीकार करने और प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (OTT) पुरस्कार की शुरुआत की है।
 - सीरीज जीतने वाले को सर्टिफिकेट और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
 
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव:
| 
 2023 में आयोजित संस्करण : 54वां स्थापना वर्ष : 1952 पहला संस्करणआयोजित : मुंबई  | 
 स्थायी रूप से गोवा में आयोजित : वर्ष 2004 से यह दक्षिण एशिया का एकमात्र फिल्म महोत्सव है, जिसे FIAPF द्वारा मान्यता प्राप्त है।  | 
चर्चित व्यक्ति
सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे

- सेशेल्स के विदेश मामलों और पर्यटन मंत्री, लुईस सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे, 22 नवंबर 2023 को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। लुईस राडेगोंडे की सेशेल्स के विदेश मंत्री के रूप में भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।
 
सेशेल्स :
| राजधानी : विक्टोरिया | मुद्रा : सेशल्सी रुपया (SCR) | राष्ट्रपति : वेवेल रामकलावन | 
कर्नल सुनीता बी.एस

- सेना मेडिकल कोर की अधिकारी कर्नल सुनीता सशस्त्र बल रक्त-संचार केन्द्र, दिल्ली कैंट की पहली महिला कमांडिग ऑफिसर बनी हैं।
 
विविध
कर्मयोगी प्रारम्भ

- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम, कर्मयोगी प्रारंभ को एक वर्ष पूरा हो गया है।
 - इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार मेलों के माध्यम से भर्ती किए गए नव नियुक्त लोगों के लिए सरकारी नीतियों से संबंधित सभी आवश्यक विवरण प्रदान करना है।
 
| कर्मयोगी भारत के CEO | अभिषेक सिंह | 
आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल

- आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने नई दिल्ली में आयुर्वेद के क्षेत्र में अभ्यास करने वाले चिकित्सकों के लिए आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल (AGNI) शुरू की।
 - इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक सत्यापन और साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन के माध्यम से व्यावहारिक आयुर्वेद प्रथाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
 
| CCRAS के महानिदेशक | प्रो. रबीनारायणन आचार्य | 









