Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




वार्षिक यूएन फोरम 2023

Mon 20 Nov, 2023

संदर्भ

  • राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य मामलों पर अनुसंधान और चर्चा के लिए 1870 में स्थापित देश का सबसे पुराना थिंक-टैंक ‘यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) 21 से 22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में अपने वार्षिक यूएन फोरम 2023 का आयोजन कर रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और शांति स्थापना पर इस फोरम का आयोजन रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना संचालन केंद्र के सहयोग से किया जाएगा।
  • समकालीन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को विषम युद्ध की विशेषता वाले संवदेनशील परिस्थितियों में इसे बहुत तेजी से तैनात किया जा रहा है।
  • इस फोरम का उद्देश्य एक संवादमूलक, बहु-हितधारक दृष्टिकोण के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में आईएचएल ढांचे को लागू करने की प्रासंगिकता और सीमाओं के बारे में चर्चा करना है।
  • इन सत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही, शांति अभियानों में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी संचालन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने जैसे कुछ समसामयिक मुद्दों की गहन जांच करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • इस फोरम में ऐसे शिक्षाविदों और पेशावरों द्वारा प्रस्तुत व्यावहारिक दृष्टिकोण शामिल किए जाएंगे, जिनके पास शांति स्थापना की चुनौतियों से निपटने का प्रत्यक्ष अनुभव है।
  • इस फोरम में भारतीय सशस्त्र बलों और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य भाषण देंगे।

परीक्षापयोगी तथ्य

यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया

  • यह नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सेवा को समर्पित एक थिंक टैंक है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1870 में एक सैनिक विद्वान कर्नल (बाद में मेजर जनरल) सर चार्ल्स मैकग्रेगर ने की थी।
  • इसका उद्देश्य रक्षा सेवाओं की कला, विज्ञान एवं साहित्य में रुचि और ज्ञान को बढ़ावा देना है।

 संयुक्त राष्ट्र

  • स्थापना वर्ष:1945
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा:संयुक्त राष्ट्र का महत्त्वपूर्ण अंग
  • मुख्यालय - न्यूयार्क

Latest Courses