Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य द्वितीय 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता

Sun 19 Nov, 2023

संदर्भ  

  • ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री एवं भारतीय रक्षा मंत्री के मध्य दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता का आयोजन किया जाएगा।  

 प्रमुख बिंदु

  • रिचर्ड मार्ल्स इस वार्ता के लिए 19 से 20 नवंबर, 2023 तक भारत के दौरे पर आ रहे हैं।
  • 20 नवंबर को रक्षा सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक होगी और उसके बाद 2+2 संवाद वार्ता होगी।
  • 2+2 संवाद वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ करेंगे।
  • गौरतलब है कि 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता का उद्घाटन वर्ष 2021 के सितंबर माह में नई दिल्ली में हुआ था।
  • 2+2 संवाद वार्ता और द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक में दोनों देशों द्वारा आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा होती है।

 भारत ऑस्ट्रेलिया सम्बन्ध की पृष्ठभूमि

  • ऑस्ट्रेलिया और भारत ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता से पूर्व राजनयिक संबंध स्थापित किये, जब भारत के वाणिज्य दूतावास को पहली बार वर्ष 1941 में सिडनी में एक व्यापार कार्यालय के रूप में खोला गया था।

 बहुपक्षीय सहयोग 

  • आसियान क्षेत्रीय फोरम, क्वाड, कॉमनवेल्थ, इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA), एशिया पेसिफिक पार्टनरशिप ऑन क्लाइमेट एंड क्लीन डेवलपमेंट, एपेक के सदस्य हैं।
  • दोनों देश विश्व व्यापार संगठन के संदर्भ में पाँच इच्छुक पार्टियों (FIP) के सदस्यों के रूप में भी सहयोग करते रहे हैं।

परीक्षापयोगी तथ्य

  • ऑस्ट्रेलिया
  • राजधानी: कैनबरा
  • प्रधानमंत्री: एंथनी अल्बनीज
  • मुद्रा :ऑस्ट्रेलियन डॉलर

Latest Courses