Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2023

Fri 17 Nov, 2023

संदर्भ 

  • भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का नौवां संस्करण औंध (पुणे) में शुरू हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • यह सैन्य अभ्यास 16 से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से की मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
  • श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय वायु सेना के 15 सैनिक और श्रीलंकाई वायु सेना के पांच सैनिक भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • मित्र शक्ति का 8वां संस्करण अक्टूबर 2021 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। 

 अभ्यास का उद्देश्य 

  • इस अभ्यास को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुरूप किया जा रहा है, दोनों सेनाएं दुनिया भर के अशांत क्षेत्रों में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में योगदान देती हैं। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पारस्परिक सहयोग और सर्वोत्तम तकनीकों को साझा करना है। 
  • इसके अंतर्गत दोनों पक्ष छापेमारी,खोज और किसी अप्रिय मिशन को नष्ट करने, हेलिबोर्न ऑपरेशन आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का संयुक्त अभ्यास करेंगे।
  • इसके अलावा इस अभ्यास में आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (एएमएआर), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास का हिस्सा बनेंगे।

 परीक्षापयोगी महत्पूर्ण तथ्य

अन्य देशों के साथ भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास

अभ्यास का नाम देश

गरुड़ शक्ति

एकुवेरिन

हैंड-इन-हैंड

कुरुक्षेत्र        

मित्र शक्ति

नोमेडिक एलिफेंट

शक्ति               

सूर्य किरण

युद्धाभ्यास

इंडोनेशिया

मालदीव

चीन

गापुर

श्रीलंका

मंगोलिया

 फ्राँस

नेपाल

अमेरिका

श्रीलंका

  • विधायी राजधानी:श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी
  • कार्यकारी और न्यायिक राजधानी : कोलंबो
  • राष्ट्रपति: रानिल विक्रम विक्रमसिंघे
  • प्रधान मंत्री: दिनेश गुणवर्धने

Latest Courses