Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




पीएम-किसान योजना के तहत 15वीं किस्त जारी -

Wed 15 Nov, 2023

सन्दर्भ - 

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के खूंटी जिले में पीएम-किसान योजना के अंतर्गत लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की 15वीं किस्त जारी की।
  • इसके अलावा पीएम ने झारखंड में लगभग 7 हजार 200 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

 प्रमुख बिंदु:

  • देशभर के किसानों के खाते में तीन समान किस्तों में पैसे भेजे जाएंगे।  
  • इस राशि को तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष अंतरण प्रणाली के जरिए देशभर के किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
  • इससे पहले जुलाई 2023 में ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 14वीं किस्त जारी की गई थी जिसमें 17 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए गए थे।
  • उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी योजना है जिसमें सीधे किसानों के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाती है।
  • इसी के अंतर्गत आज की 15वीं किस्त जारी की गई जिसमें लगभग 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • इससे किसानों को विभिन्न खर्चों को कवर करने में फायदा होगा।

 पीएम किसान सम्मान निधि योजना - 

  • इस योजना को 24 फरवरी, 2019 को भूमि धारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु आरम्भ किया गया था।
  • इसके अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में प्रति चार महीने में 3 समान किश्तों में 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान हस्तांतरित किया जाता है ।
  • ये एक  केंद्र प्रायोजित योजना है ।
  • इस हेतु उत्तरदायी मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय है ।

 'जनजातीय गौरव दिवस'

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया था।

 बिरसा मुंडा:

  • बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को हुआ था ।
  • वह स्वतंत्रता सेनानी तथा लोक नायक थे एवं छोटा नागपुर पठार की मुंडा जनजाति से संबंधित थे।
  • उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान आधुनिक झारखंड और बिहार के आदिवासी क्षेत्र में मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया।

परीक्षापयोगी महत्पूर्ण तथ्य -

झारखंड -

  • मुख्यमंत्री: हेमन्त सोरेन
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन
  • राष्ट्रीय उद्यान: हज़ारीबाग़, बेतला-पलामू
  • स्थापना: 15 नवंबर 2000
  • स्थापना दिवस:15 नवंबर
  • राजधानी:राँची
  • उच्च न्यायालय:राँची
  • राजकीय भाषा:हिन्दी
  • द्वितीय राजकीय भाषा:उर्दू

Latest Courses