New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव -

Wed 08 Nov, 2023

संदर्भ:

  • 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा

 प्रमुख बिंदु:

  • इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विश्व सिनेमा के दीप्तिमान सितारे श्री माइकल डगलस को प्रदान किया जाएगा, जिन्हें सिनेमाई जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय खंड में 198 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें 13 का विश्व प्रीमियर भी शामिल हैं।
  • कैचिंग डस्ट' ओपनिंग फिल्म होगी; 'अबाउट ड्राई ग्रासेज' मिड-फेस्ट फिल्म होगी और 'द फेदरवेट' समापन फिल्म होगी।
  • इस साल विभिन्न प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों की 19 पुरस्कार विजेता फिल्मों  को इफ्फी कैलिडोस्कोप में शामिल किया गया है।
  • फिल्म बाजार के 17वें संस्करण में इस वर्ष 300 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म परियोजनाओं को उत्पादन, वितरण या बिक्री के लिए क्यूरेट और प्रदर्शित किया गया।
  • प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं, छायाकारों और अभिनेताओं के साथ 20 से अधिक ‘मास्टरक्लास’ और ‘इन कन्वर्सेशन’ सत्र आयोजित किए जाएंगे।
  •  महोत्सव स्थलों की ब्रांडिंग और सजावट : एनएफडीसी और ईएसजी ने महोत्सव स्थलों की पूरी सजावट और ब्रांडिंग के लिए एनआईडी, अहमदाबाद के साथ साझेदारी की है।

 इफ्फी के बारे में:

  • 1952 में स्थापित, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है।
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेजबान राज्य गोवा सरकार की एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के सहयोग से किया जाता है।

 परीक्षापयोगी तथ्य -

  • माइकल डगलस को दिए गए पुरस्कार
  • दो ऑस्कर
  • पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार,
  • एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार
  • वर्ष 2023 में,76वें फेस्टिवल डी कान में:पाल्मे डी'ओर नामक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

 गोवा 

  • स्थापना दिवस:3 मई
  • राजधानी: पणजी

 गोवा के वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान: 

  • डॉ. सलीम अली पक्षी अभयारण्य
  • महादेई वन्यजीव अभयारण्य
  • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
  • कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य
  • भगवान महावीर अभयारण्य
  • मोलेम नेशनल पार्क

Latest Courses