New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन -

Wed 01 Nov, 2023

सन्दर्भ - 

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्‍त रूप से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • ये परियोजनाएं भारत की सहायता से लागू की जा रही हैं।
  • इनसे क्षेत्र में संचार और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख बिंदु - 

  • इन परियोजनाओं में अखोरा-अगरतला सीमा पार रेल संपर्क, खुलना- मोंगला- बंदरगाह रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट यूनिट- II शामिल है।
  • ये परियोजनाएं बांग्लादेश-भारत मैत्री बिजली कंपनी लिमिटेड द्वारा लागू की जा रही है।
  • इस संयुक्त उद्यम कंपनी में भारत की एनटीपीसी लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड की समान हिस्सेदारी है।

 अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क परियोजना

  • भारत सरकार की बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपये की अनुदान राशि से अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क परियोजना तैयार की गई है।
  • बांग्लादेश में 6.78 किलोमीटर लंबी दोहरी गेज रेल लाइन और त्रिपुरा में 5.46 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के साथ इस रेल लिंक की कुल लंबाई 12.24 किलोमीटर है।

खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन परियोजना

  • खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन परियोजना को भारत सरकार की रियायती ऋण सुविधा के तहत 388.92 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल परियोजना लागत के साथ कार्यान्वित किया गया है।
  • इस परियोजना में मोंगला बंदरगाह और खुलना में मौजूदा रेल नेटवर्क के बीच लगभग 65 किमी ब्रॉड गेज रेल मार्ग का निर्माण शामिल है।
  • इसके साथ ही बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह मोंगला ब्रॉड-गेज रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है।

मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट

  • मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के भारतीय रियायती वित्तपोषण योजना ऋण के तहत, बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में रामपाल में स्थित 1320 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट है।
  • यह परियोजना बांग्लादेश-भारत मैत्री पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई है जो भारत की एनटीपीसी लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच 50:50 की संयुक्त उद्यम कंपनी है।

 परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य -

  • बांग्लादेश की भूमि सीमा तीन ओर से भारत की सीमा से घिरी है और चौथी ओर बंगाल की खाड़ी स्थित है।
  • भारत और बांग्लादेश के मध्य सीमा -  4096.7 किमी. ।

अंतर्राष्ट्रीय मंच जहाँ भारत और बांग्लादेश दोनों सदस्य हैं:

  • सार्क
  • बिम्सटेक
  • आईओआरए

बांग्लादेश

  • राजधानी: ढाका
  • राष्ट्रपति: मोहम्मद शहाबुद्दीन
  • प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • मुद्रा: टका
  • स्वतंत्रता दिवस: 26 मार्च

Latest Courses