12 May, 2025
GK Update
Tue 31 Oct, 2023
राष्ट्रीय समाचार
WHO क्षेत्रीय समिति सत्र
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र को संबोधित किया ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
स्थापना: 7 अप्रैल 1948 | मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड |
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023
- केंद्रीय सतर्कता आयोग 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है।
- इस वर्ष का विषय है- भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ।
केंद्रीय सतर्कता आयोग
स्थापना : 1964 | केंद्रीय सतर्कता आयुक्त : प्रवीण कुमार श्रीवास्तव |
भोजन की हानि और बर्बादी को रोकने पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, जर्मनी का थुनेन संस्थान के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, नई दिल्ली में 'साउथ एशियन रीजन में फूड लॉस एंड वेस्ट प्रीवेंशन' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
निदेशक: हिमाशु पाठक | स्थापना: 16 जुलाई 1929 | मुख्यालय: नई दिल्ली |
मिजोरम राज्य के लिए सड़क परियोजनाएं
- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिजोरम के लिए 20,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।
- यह सड़क देश में मणिपुर और नागालैंड तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर म्यांमार को भी जोड़ेगी।
मिजोरम
गठन (एक राज्य के रूप में): 20 फरवरी 1987 | मुख्यमंत्री: ज़ोरमथांगा | राजधानी: आइजोल |
प्रवर्तन मामलों में सहयोग पर वैश्विक सम्मेलन (GCCEM)
- केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में ‘प्रवर्तन मामलों में सहयोग पर प्रथम वैश्विक सम्मेलन (GCCEM) का उद्घाटन किया।
ऑपरेशन शेष
- केंद्रीय वित्त मंत्री ने लाल चंदन (रेड सैंडर्स) सहित इमारती लकड़ी के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए 'ऑपरेशन शेष' के चौथे चरण का शुभारंभ किया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
इजराइल-हमास स्थिति पर बैठक
- UNSC इजरायल-हमास स्थिति पर आपात बैठक करेगा ।
- बैठक में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा गाजा में संघर्ष में मानवीय विराम के लिए एक प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
स्थापना: 1945 | मुख्यालय: न्यूयॉर्क |
इनफ्लेवर एक्सपो
- राजदूत डॉ. सुहेल खान ने रियाद में इनफ्लेवर एक्सपो के बैनर तले आयोजित B2B फूड प्रदर्शनी में आधिकारिक तौर पर इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया।
- इनफ्लेवर एक्सपो एक वैश्विक खाद्य और पेय कार्यक्रम है जो रियाद, सऊदी अरब में आयोजित किया जा रहा है।
सऊदी अरब
राजधानी: रियाद | मुद्रा: सऊदी रियाल |
आर्थिक व्यापार प्रतिनिधिमंडल शिखर सम्मेलन
- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रक्षा मंत्री और विपक्ष के नेता, पीटर डटन भारत में 4 दिवसीय आर्थिक व्यापार प्रतिनिधिमंडल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
- यह शिखर सम्मेलन शिक्षा, अंतरिक्ष, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे- उद्योगों पर केंद्रित है।
अन्य तथ्य
विषय | व्यवसायों को अगले प्रभावी स्तर तक ले जाना |
खेल समाचार
एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप
- अनीश भानवाला ने कोरिया के चांगवोन में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में कांस्य पदक और ओलंपिक कोटा जीता।
चर्चित व्यक्ति
लुइस रुबियल्स
- फीफा महिला विश्व कप फाइनल में दुर्व्यवहार के लिए स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष लुइस रुबियल्स को खेल से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
मैक्स वेरस्टैपेन
- रेड बुल के ट्रिपल विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने एक सीज़न में 16 जीत हासिल करने वाले पहले ड्राइवर के रूप में फॉर्मूला वन का इतिहास बनाया।
पुरस्कार एवं सम्मान
केविनकेयर एबिलिटी अवार्ड्स
- केविनकेयर और एबिलिटी फाउंडेशन, 22वें केविनकेयर एबिलिटी अवार्ड्स 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित कर रहा हैं।
- यह पुरस्कार दो श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं - केविनकेयर एबिलिटी अवार्ड फॉर एमिनेंस और केविनकेयर एबिलिटी मास्टरी अवार्ड्स।
विविध
राष्ट्रीय एकता दिवस
- भारत में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
अन्य तथ्य
राष्ट्रीय एकता दिवस | शुरुआत: 2014 |
विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस
- प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है और व्यावसायिक चिकित्सा के मिशन और लक्ष्यों को बढ़ावा देता है।
- यह दिन व्यावसायिक चिकित्सकों और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है।
अन्य तथ्य
विषय | "समुदाय के माध्यम से एकता" |