‘अभ्यास काज़िंड-2023’ -
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




‘अभ्यास काज़िंड-2023’ -

Sun 29 Oct, 2023

संदर्भ:

  • भारतीय थलसेना और भारतीय वायु सेना की 120 सैन्‍य कर्मियों वाली टुकड़ी  ने संयुक्त सैन्य ‘अभ्‍यास काज़िंड-2023’ के 7वें संस्करण में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान के लिए प्रस्‍थान किया।

प्रमुख बिंदु : 

  • इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक कजाकिस्तान में किया जाएगा।
  • भारतीय सेना के दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में 90 सैन्‍य कर्मी शामिल हैं।
  • इस सैन्‍य अभ्यास के वर्तमान संस्करण में सेना की टुकड़ियों के साथ दोनों पक्षों से वायु सेना के 30 सैन्‍य कर्मी भी भाग लेंगे।
  • भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त अभ्यास को वर्ष 2016 में ‘एक्सरसाइज प्रबल दोस्‍तीक’ के रूप में शुरू किया गया था।
  • दूसरे संस्करण के बाद, अभ्यास को कंपनी-स्तरीय अभ्यास में अपग्रेड किया गया और इसका नाम बदलकर ‘एक्सरसाइज काज़िंड’ कर दिया गया।
  • इस वर्ष वायु सेना को शामिल करके अभ्यास को द्वि-सेवा अभ्यास के रूप में अपग्रेड किया गया है।
  • अभ्यास के इस संस्करण में, दोनों सैन्‍य पक्ष संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के अंतर्गत उप-औपचारिक वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन का अभ्यास करेंगे।
  • यह टुकड़ियां संयुक्त रूप से विभिन्न सामरिक अभ्यासों का अभ्यास करेंगी, जिसमें छापेमारी, खोज और विनाश संचालन, छोटी टीम प्रविष्टि और निष्कर्षण संचालन आदि शामिल हैं।
  • अभ्यास के कार्यक्षेत्र में काउंटर मानव रहित हवाई प्रणाली संचालन भी शामिल है।

इस अभ्यास का परिणाम - 

  • एक्सरसाइज काज़िंड-2023’ दोनों सैन्‍य पक्षों को एक-दूसरे की रणनीति, युद्ध अभ्यास और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने का अवसर प्रदान करेगा, जो संयुक्त राष्ट्र कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कार्य संचालन के लिए जरूरी है।
  • इस संयुक्त प्रशिक्षण से अर्ध-शहरी और शहरी परिस्थितियों में संयुक्त सैन्य अभियान के संचालन के लिए अपेक्षित कौशल, लचीलापन और समन्वय को विकसित करेगा।
  • दोनों सैन्य पक्षों को युद्ध कौशल के व्यापक स्पेक्ट्रम पर अभ्यास करने और एक-दूसरे से पारस्परिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्‍त होगा।
  • यह अभ्यास प्रतिभागियों को विचारों का आदान-प्रदान करने और सर्वश्रेष्‍ठ अभ्‍यासों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

 कज़ाखस्तान भारत के लिये महत्त्वपूर्ण क्यों ? 

  • कज़ाखस्तान मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश सामरिक महत्त्व रखता है।
  • कज़ाखस्तान विशेष रूप से ऊर्जा संसाधनों और इसकी आर्थिक क्षमता के संदर्भ में एवं इसके भू-रणनीतिक स्थान के कारण भी भारत के लिये बहुत महत्त्व रखता है।
  • ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से कज़ाखस्तान यूरेनियम का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • भारत और कज़ाखस्तान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) इत्यादि संगठनों सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों के तत्त्वावधान में सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।

परीक्षा उपयोगी तथ्य:

कजाकिस्तान - 

  • राजधानी: अस्ताना
  • मुद्रा: कज़ाखस्तानी तेंगे 
  • आधिकारिक भाषाएँ: कज़ाख, रूसी महाद्वीप: एशिया, यूरोप

भारत  - 

  • वर्तमान सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज पांडे
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: जनरल अनिल चौहान
  • रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

Latest Courses