02 July, 2025
दिव्य कला मेला 2023
Fri 27 Oct, 2023
संदर्भ:
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले अद्वितीय कार्यक्रम दिव्य कला मेला का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक बेंगलुरु में किया जा रहा है।
प्रमुख बिंदु:
- लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी बेंगलुरु में अपने उत्पाद और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
- निम्नलिखित व्यापक श्रेणियों में उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे:
- गृह सजावट और जीवन शैली, कपड़े, स्टेशनरी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड भोजन और जैविक उत्पाद, खिलौने और उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण - आभूषण, क्लच बैग पेंटिंग आदि।
- यह सभी के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का एक अवसर होगा।
- इसके अलावा इस मेले में दिव्यांगजन कलाकारों और प्रसिद्ध पेशेवरों के प्रदर्शन सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।
- यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक अनूठी पहल है।
- दिव्य कला मेला, बेंगलुरु 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला में नौवां मेला है।
- इनमें शामिल हैं - (i) दिल्ली, दिसंबर 2022, (ii) मुंबई, फरवरी 2023, (iii) भोपाल, मार्च 2023, (iv) गुवाहाटी, मई 2023 (V) इंदौर , जून 2023 (Vi) जयपुर 29 जून से 5 जुलाई 2023 (vii) वाराणसी, 15 से 24 सितंबर, 2023 (viii) सिकंदराबाद, हैदराबाद 6 से 15 अक्टूबर 2023 (ix) बेंगलुरु, कर्नाटक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023।
- गौरतलब है कि 2023-2024 के दौरान यह कार्यक्रम 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा उपयोगी तथ्य
- दिव्यांगजन की बेहतरी के लिए किये गए सरकारी प्रयास -
- दिव्यांगों के लिये सरकारी नौकरियों में आरक्षण को 3% से बढ़ाकर 4% और उच्च शिक्षा संस्थानों में 3% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है।
- दिव्यांगता के प्रकार को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है।
‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ -
- प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के प्रस्ताव 47/3 द्वारा की गई थी।
PwDs हेतु विभिन्न सरकारी योजनाएंँ:
- सुगम्य भारत अभियान: दिव्यांगजनों के लिये सुगम वातावरण का निर्माण।
- सहायक यंत्रों/उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिये दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता योजना (एडीआईपी)।
- दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना।
- दिव्यांग छात्रों के लिये राष्ट्रीय फैलोशिप।
- विशिष्ट दिव्यांगता पहचान परियोजना।