"एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023"
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




"एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023"

Thu 26 Oct, 2023

संदर्भ:

  • भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ। 

 प्रमुख बिंदु:

  • मलेशियाई सेना की टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। 
  • भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है।
  •  इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
  • एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" 5 नवंबर 2023 तक चलेगा। 
  • इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल होंगे।
  • यह प्रशिक्षण अभ्‍यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा।
  • यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्र में 48 घंटे के लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
  • भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।
  • अभ्यास हरिमऊ शक्ति अभ्‍यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

 उद्देश्य:

  • उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
  • प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।
  • दोनों दल बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे।

 परीक्षा उपयोगी तथ्य:

  • भारत ने 1957 में मलेशिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  •  भारत के वर्तमान सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज पांडे
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: जनरल अनिल चौहान
  • रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

मलेशिया

  • राजधानी: कुआला लुम्पुर
  • महाद्वीप: एशिया
  • प्रधानमंत्री: अनवर इब्राहिम
  • आधिकारिक भाषा: मलय

Latest Courses