19 May, 2025
GK Update
Sun 22 Oct, 2023
राष्ट्रीय समाचार
प्रोजेक्ट उद्भव
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्भव सैन्य प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य आधुनिक सैन्य शासन के साथ प्राचीन रणनीतिक समझ एवं वर्तमान ज्ञान को संरेखित करना है।
- यह भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) का संयुक्त प्रयास है।
यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI)
स्थापना: 1870 | मुख्यालय: नई दिल्ली | निदेशक: मेजर जनरल बी.के. शर्मा |
गगनयान का TV-D1 मिशन
- टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) मिशन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन क्रू एस्केप सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
इसरो
स्थापना: 15 अगस्त 1969 | मुख्यालय: बेंगलुरु | अध्यक्ष: एस. सोमनाथ |
अनुभव पुरस्कार
- पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा अनुभव पुरस्कार समारोह 23 अक्टूबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार विजेताओं को उनके लेखन के लिए सम्मानित करना है ।
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 2015 में "अनुभव" प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था । |
'केरल में इस्लाम' पर माइक्रोसाइट
- केरल राज्य सरकार, केरल में इस्लाम धर्म पर माइक्रोसाइट बनाएगी, जो केरल में इस्लाम धर्म की जड़ों को दर्शाने वाला एक डिजिटल विज्ञापन प्रोडक्शन होगा।
- यह माइक्रोसाइट केरल में इस्लाम के प्रारंभिक वर्षों, मस्जिदों, वास्तुकला, जीवन शैली, संस्कृति, कला रूपों और त्योहारों के बारे में बताएगी ।
केरल
राज्य पशु: भारतीय हाथी | राज्य पक्षी: ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल | सर्वोच्च शिखर : अनामुडी |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका द्वारा चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
- अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने के लिए 3 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
राजधानी: वाशिंगटन डी.सी. | मुद्रा: अमेरिकी डॉलर | राष्ट्रपति: जो बिडेन |
चक्रवात तेज
- मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात तेज अरब सागर में विकसित होकर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है,इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवात ‘हामून’ भी सक्रिय हो गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)
स्थापना: 1875 | मुख्यालय: नई दिल्ली | महानिदेशक: मृत्युंजय महापात्र |
SBSTTA-25
- वैज्ञानिक, तकनीकी और तकनीकी सलाह पर सहायक निकाय (Subsidiary Body on Scientific, Technical and Technological Advice: SBSTTA-25) का 25वां सत्र नैरोबी, केन्या में संपन्न हुआ, जिसमें सदस्यों को "समझौते से कार्रवाई" की ओर बढ़ने में मदद करने के लिए सिफारिशें पेश की गयी है।
केन्या
राजधानी: नैरोबी | मुद्रा: शिलिंग | राष्ट्रपति: विलियम रुटो |
चर्चित व्यक्ति
अशोक वासवानी
- "डिजिटल ईगल" अशोक वासवानी कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किये गये है। इनका कार्यकाल 1 जनवरी 2024 से शुरू होगा।
कोटक महिंद्रा बैंक
स्थापना: 1985 | मुख्यालय: मुंबई | संस्थापक: उदय कोटक |
एम वेंकैया नायडू
- एम वेंकैया नायडू को गांधी शांति पुरस्कार जूरी के नामांकित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
गांधी शांति पुरस्कार
स्थापना: 1995 | भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत | नवीनतम विजेता: गीता प्रेस |
पर्यावरण एवं जैव विविधता
पेंटब्रश स्विफ्ट तितली
- पश्चिमी हिमालय की तितली की एक दुर्लभ प्रजाति, पेंटब्रश स्विफ्ट तितली हेस्परिडे परिवार से संबंधित है।
- जंगली भट्टियात परियोजना द्वारा तितलियों की 120 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया है।
हिमाचल प्रदेश
राज्य पशु: हिम तेंदुआ | राज्य पक्षी: पश्चिमी ट्रैगोपैन | उच्चतम चोटी: शिल्ला पीक |
एशियन पैरा गेम्स 2023
- पैरा एशियाई खेल को 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में एशियाई पैरालंपिक समिति द्वारा आयोजित जाएगा ।
- पैरा शटलर पारुल परमार और पैरा-क्लब थ्रोअर अमित सरोहा उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।
पैरा एशियाई खेलों
प्रारंभ: 2010 | आयोजित: एशियाई पैरालंपिक समिति | आयोजन : प्रति 4 वर्ष मे |
किताबें और लेखक
'रुपये की समस्या: इसकी उत्पत्ति और इसका समाधान'
- पुस्तक के लेखक डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर हैं।
- मुंबई में पुस्तक के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
जन्म: 14 अप्रैल 1891 | मृत्यु: 6 दिसंबर 1956 | अन्य पुस्तकें: मूकनायक, शूद्र कौन थे, अछूत आदि। |
रक्षा
भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव
- भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में किया ।
- इस महोत्सव का उद्देश्य व्याख्यान, कला, नृत्य, थिएटर, कहानी कहने और प्रदर्शनियों के माध्यम से भारतीय सैन्य समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाना है।
भारतीय सेना
सेना दिवस: 15 जनवरी | आदर्श वाक्य: "सेवा परमो धर्म" | प्रमुख: जनरल मनोज पांडे |