यूएन डब्ल्यूटीओ की सूची में गुजरात का धोरडो गांव शामिल -
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




यूएन डब्ल्यूटीओ की सूची में गुजरात का धोरडो गांव शामिल -

Sun 22 Oct, 2023

सन्दर्भ -

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने गुजरात में कच्छ जिले के धोरडो गांव को 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया है।
  • उज्बेकिस्तान के समरकंद में 16 से 20 अक्टूबर तक हुई यूएन डब्ल्यूटीओ की आम सभा को श्रेष्ठ पर्यटन गांव के लिए 260 आवेदन मिले। इनमें से 54 गांवों को इसके लिए चुना गया। यह खिताब पाने वाला धोरडो भारत का एकमात्र गांव है।
  • ऐसे गांवों का चयन प्राकृतिक, सांस्कृतिक संसाधन, गांव के टिकाऊ आर्थिक माडल, सामाजिक एवं पर्यावरण स्थिरता, सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों एवं पारंपरिक खानपान के संवर्धन व संरक्षण के लिए किया जाता है।

 धोरडो गांव के बारे में -

  • ये कच्छ जिले के उत्तरी हिस्से में मौजूद बननी क्षेत्र का आखिरी गांव है।
  • यह जिले के मुख्यालय भुज से 86 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • भारत पाक सीमा पर बसा यह गांव वार्षिक रन उत्सव के लिए जाना जाता है।
  • कच्छ के रण की स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक प्रकृति का अनुभव का सम्मिश्रणयुक्त अनुभव इस गांव में मिल जाता है। 
  • सफेद नमक की वजह से रेगिस्तान में पड़ने वाला ये गांव सर्दियों के दिनों में और भी ज्यादा सफेद दिखने लगता है। 
  • गौरतलब है कि कच्छ रणोत्सव के जरिये धोरडो की सभ्यता, संस्कृति, लोकजीवन और आर्थिक उपार्जन की उनकी जीवन शैली दुनिया के सामने आई।

 रन उत्सव - 

  • शुरुआत - 2006 (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा) 
  • रण उत्सव भारत के सबसे सफल पर्यटन कार्यक्रमों में से एक है, जो सफेद रेगिस्तान में प्रकृति के चमत्कार और कच्छ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का जश्न मनाता है।

 परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य -

यूएनडब्ल्यूटीओ-

स्थापना - 1 नवम्बर, 1975

मुख्यालय - मैड्रिड ,स्पेन

संगठन में 500 से अधिक संबद्ध सदस्य, 6 सहयोगी सदस्य, 2 पर्यवेक्षक और 159 सदस्य देश हैं।

Latest Courses