02 July, 2025
भारत-फ्रांस द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहल -
Sat 21 Oct, 2023
सन्दर्भ -
- हाल ही में भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक सम्पन्न हुई।
- यह बैठक 16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग आगे बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है।
मुख्य बिंदु -
- इस दौरान बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से मुख्यालय आईडीएस में इंटीग्रेटेड स्टाफ (सैन्य सहयोग) के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने की।
- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए स्थापित मंच -
- भारत-फ्रांस एमएससी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ मुख्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित एक मंच है।
भारत-फ्रांस द्विपक्षीय रक्षा सहयोग -
- भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
- 1998 में, दोनों देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया, जो घनिष्ठ और बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों की समानता का प्रतीक है।
- रक्षा और सुरक्षा सहयोग, अंतरिक्ष सहयोग और नागरिक परमाणु सहयोग इत्यादि भारत एवं फ्रांस के मध्य होने वाली रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं।
- रक्षा सहयोग के मद्देनजर बात की जाए तो दोनों देश तीसरी दुनिया के मित्रवत देशों के लिए भी प्रमुख सैन्य साजो सामान का संयुक्त रूप से निर्माण करने पर सहमत हुए हैं।
- इन क्षेत्रों के अलावा, भारत और फ्रांस हिंद प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत वृद्धि और विकास जैसे सहयोग के नए क्षेत्रों में भी सहयोग की सम्भावना तलाश रहे हैं ।
परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य -
फ्रांस
- राजधानी: पेरिस
- राष्ट्रपति:एमानुएल मैक्रॉन
- प्रधानमन्त्री:एडवर्ड फिलिप
- राजभाषा :फ़्रान्सीसी
- फ्रांसीसी सशस्त्र बल के मंत्री: श्री सेबेस्टियन लेकोर्नू
- फ्रांस की पर्वत श्रेणियां - फ्रांसीसी आल्प्स,पाइरेनीज़ ,जुरा, वोस्जेस।