GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 19 Oct, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रमोद महाजन कौशल विकास केंद्र

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इन केंद्रों की स्थापना राज्य के 34 ग्रामीण जिलों में की जा रही है।
  • इन केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल जनशक्ति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करने में मदद मिलेगी।

 महाराष्ट्र :-

महाराष्ट्र :-

राजधानी : मुंबई

मुख्यमंत्री : एकनाथ शिंदे

राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन:- 

लॉन्च : 2015

विश्व युवा कौशल दिवस : 15 जुलाई

लद्दाख में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना

  • केन्‍द्र सरकार ने लद्दाख में 13 गीगा वाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण- 2- अंतर-राज्य ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजना को मंजूरी दे दी है।

लद्दाख: 

राजधानी : लेह एलजी : बी. डी. मिश्रा इसे “लैंड ऑफ पासेस” (ला-दर्रा, दख-भूमि)

MSPE/16-307 और कुफरी सुखयति

  • 41वीं अखिल भारतीय समन्वित आलू अनुसंधान परियोजना की तीन दिवसीय कार्यशाला में आलू की दो नई किस्मों को स्वीकृति मिली, इसके अंतर्गत एम.एस.पी/16-307 और कुफरी सुखयाति शामिल है।
  • यह दोनों अधिक पैदावार देने वाली किस्में हैं तथा इनकी भंडारण क्षमता भी अधिक है।एम.एस.पी/16-307 किस्म की विशेषता है कि इसके आलू व गुद्दा बैंगनी रंग के हैं और यह 90 दिन में खुदाई हेतु तैयार हो जाती है, जबकि कुफरी सुख्यति किस्म मात्र 75 दिन में खुदाई के लिए तैयार हो जाती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय : हिसार, हरियाणा स्थापना : 1970

रैपिडएक्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से भारत की पहली क्षेत्रीय रेल RAPIDX का उद्घाटन करेंगे।
  • पहला चरण 17 किलोमीटर की दूरी तय करेगा जिसमें कुल पांच स्टेशन शामिल हैं - साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम MD : विनय कुमार सिंह

अर्थव्यवस्था समाचार

कुल खाद्यान्न उत्पादन

  • केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा है कि देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड करीब 3 हजार 297 लाख टन होने का अनुमान है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद : 

स्थापना : 1929

स्थित : नई दिल्‍ली

केंद्रीय कृषि मंत्री : नरेंद्र सिंह तोमर

रबी फसलों के लिए MSP

  • सरकार ने विपणन सीजन 2024-25 के लिए छह रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दे दी है।
  • मसूर के लिए सबसे अधिक 425 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है, इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

ICICI बैंक :-

स्थापना : 1994, वडोदरा 

मुख्यालय: मुंबई

कोटक महिंद्रा बैंक:-

स्थापना : 1985

मुख्यालय : मुंबई

मौद्रिक जुर्माना 

  • RBI ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और RBI के निर्देशों के उल्लंघन के कारण ICICI बैंक पर 12.19 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक पर 3.95 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

ICICI बैंक :-

स्थापना : 1994, वडोदरा 

मुख्यालय: मुंबई

कोटक महिंद्रा बैंक:-

स्थापना : 1985

मुख्यालय : मुंबई

रक्षा समाचार

भारत-फ्रांस

  • भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति की बैठक का 21वां संस्करण वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • भारत-फ्रांस MSC रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित एक मंच है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : - 

वायु सेना: -

आदर्श वाक्य : नभः स्पृशं दीप्तम्

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) : जनरल अनिल चौहान

वायुसेनाध्यक्ष (CAS) : एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

फ्रांस :-

राजधानी : पेरिस

मुद्रा : यूरो (EUR),  फ्रेंक (XPF)

राष्ट्रपति : इमैनुएल मैक्रों

खेल समाचार

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र

  • केन्‍द्र सरकार ने लद्दाख के स्पितुक में नवनिर्मित स्‍टेडियम में खेलो इंडिया राज्‍य उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र की स्‍थापना को मंजूरी दे दी है।

 चर्चित व्‍यक्ति

रघुबर दास

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

झारखंड: 

राजधानी : राँची

संथाल जाति की प्रमुख लोककला : जादोपटिया

जनजातीय पर्व : सरहुल

राजकीय पुष्प : पलाश

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू

  • इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा : 

राजधानी : अगरतला

लोक नृत्य : होजागिरी, बूमनी, बिझू, चेराव, है-हक, वांगला और संगराई

जनजाति : त्रिपुरी, रेआग, चाकमा, मोग, हालम, मुरासिंग।

त्रिपुरा बांग्लादेश तथा म्यांमार की नदी घाटियों के बीच स्थित है।

मोहम्मद जाफर अखोने

  • मोहम्मद जाफ़र अखोने को लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-कारगिल का मुख्य कार्यकारी पार्षद चुना गया।

 किताबें और लेखक

द रिवर्स स्विंग : कॉलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन

  • वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन की पुस्तक ''द रिवर्स स्विंग : कॉलोनियलिज़्म टू कोऑपरेशन'' का केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमोचन किया।

 विविध

झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज

  • नेपाल और भारत को जोड़ने वाला बैतड़ी जिले में झूलाघाट पारगमन पूरी तरह से चालू हो गया है। निर्माणाधीन होने के कारण, महाकाली नदी पर झूला पुल आंशिक रूप से चालू था।
  • दशईं और तिहार के त्योहारों के दौरान, नेपाली लोग अपने परिवारों के साथ शामिल होने के लिए घर लौटते हैं और साथ ही भारत के हिंदू तीर्थयात्री पश्चिमी नेपाल में स्थित भगवती निंगलाशैनी, त्रिपुरासुंदरी, भगवती मेलौली और उदयदेव के मंदिरों की यात्रा करते हैं।

दशईं त्योहार :

दशईं नेपाल में सबसे लंबा हिंदू त्योहार है, इसमें माता दुर्गा को प्रार्थना और प्रसाद चढ़ाया जाता है।

तिहार उत्‍सव :

यह नेपाल का पांच दिवसीय उत्सव है। यह उत्‍सव भारत के पूर्वोत्तर राज्‍यों में भी मनाया जाता है।

हृदयस्थल त्रिपुरा

  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर अगरतला में डेलॉइट और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से एक कौशल विकास पहल "हार्टलैंड त्रिपुरा" परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 

 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 6वीं सभा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 109 सदस्य देशों वाला एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन : -

गठन : 2015

मुख्यालय : गुरूग्राम 

संस्थापक: नरेंद्र मोदी, फ्रांस्वा ओलांद

MEITY - IBM समझौता 

  • IBM ने भारत के लिए AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम प्रौद्योगिकी में नवाचार को आगे बढ़ाने और तेज करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

IBM : 

स्‍थापना : 1911, मुख्यालय : अर्मोन्क, न्यूयॉर्क

Latest Courses