अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

Wed 18 Oct, 2023

संदर्भ:

  • गरीबी जैसे वैश्विक मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों की वित्तीय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर गरीबी और मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित जागरूकता पैदा करना है।

 अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2023: थीम

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस वर्ष की थीम “सभ्य कार्य और सामाजिक सुरक्षा: सभी के लिए व्यवहार में सम्मान लाना रखा गया है ।"

 अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस इतिहास - 

  • दिसंबर 1992 में, यूएन महासभा ने घोषणा की कि 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस : महत्व

  • इस वर्ष गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की 31वीं वर्षगांठ है।  
  • इसका उद्देश्य न केवल समाज के गरीब वर्गों का सम्मान करना है बल्कि उनके संघर्षों को पहचानना भी है।
  • गौरतलब है कि दुनिया भर में, लगभग 44 मिलियन लोग वर्तमान में गरीबी में जी रहे हैं। ऐसे में यह दिवस इस मुद्दे की गम्भीरता को व्यक्त करते हुए इस दुष्चक्र से निकलने हेतु मनाया जाता है।

 भारत में गरीबी की स्थिति - 

  • 2011 में राष्ट्रीय गरीबी रेखा के अनुसार, भारत में लगभग 21.9% जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है।
  • वर्तमान में गरीबी रेखा ग्रामीण क्षेत्रों में 1,059.42 रुपए प्रति माह और शहरी क्षेत्रों में 1,286 रुपए प्रति माह है।
  • भारत में गरीबी का आकलन नीति आयोग की टास्क फोर्स द्वारा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर गरीबी रेखा की गणना की जाती है।

 परीक्षा उपयोगी महत्पूर्ण तथ्य

  • भारत मेंं गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये प्रमुख पहल -
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005
  • राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन
  • राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
  • अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) इत्यादि।

Latest Courses