ऑपरेशन अजय (OPERATION AJAY)
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




ऑपरेशन अजय (OPERATION AJAY)

Sun 15 Oct, 2023

संदर्भ-

  • भारत सरकार ने 11 अक्टूबर 2023 को  संघर्षग्रस्त इज़राइल से भारत वापस आने के इच्छुक भारतीय  नागरिकों के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ की शुरूआत की ।
  • वर्ष 2023 में ऑपरेशन कावेरी के बाद चलाया गया यह दूसरा ऑपरेशन है ।

 प्रमुख बिंदु

  • इस दो दिवसीय ऑपरेशन में अब तक कुल 447 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है।
  • गौरतलब है कि वर्तमान में इजराइल में लगभग 18 हजार भारतीय नागरिक हैं, जिनमें छात्र भी शामिल हैं।

हमास (Hamas)

  • हमास फिलिस्तीनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख इस्लामी चरमपंथी संगठन है।
  • 1987 के जन आंदोलन के दौरान इसका गठन हुआ था।
  •  यह फिलिस्तीनी क्षेत्रों से इज़राइली सेना को हटाने के लिये संघर्ष चला रहा है।
  • हमास गाज़ा पट्टी में ख़ासा लोकप्रिय है।
  • इस संगठन का प्रभावशाली अध्यात्मिक नेता शेख अहमद यासीन है।

 भारत द्वारा चलाये गए कुछ महत्वपूर्ण ऑपरेशन -

  • ऑपरेशन सुकून 2006- लेबनान
  • ऑपरेशन सेफ होमकमिंग 2011- लीबिया
  • ऑपरेशन राहत 2015- यमन
  • ऑपरेशन मैत्री 2015- नेपाल
  • वंदे भारत 2020-कोविड-19 महामारी
  • ऑपरेशन गंगा 2022 -रूस और यूक्रेन के बीच तनाव
  • ऑपरेशन दोस्त 2023- तुर्की-सीरिया में भूकंप।

 परीक्षा उपयोगी महत्पूर्ण तथ्य:

  • इज़राइल
  • राजधानी: येरूशलम
  • आधिकारिक भाषा: हिब्रू
  • महाद्वीप: एशिया
  • प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू

 फ़िलिस्तीन

  • राजधानियाँ: येरूशलम, रामल्लाह
  • राष्ट्रपति: महमूद अब्बास
  • प्रधान मंत्री: मोहम्मद शतयेह

Latest Courses