GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 30 Sep, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

महिला आरक्षण विधेयक 2023 

   

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण विधेयक को अपनी सहमति दे दी है। 
  • विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है।

महिला आरक्षण विधेयक

संवैधानिक संशोधन विधेयक : 128वाँ

पहली बार कब पेश : 1996 में तत्कालीन (प्रधान मंत्री देवेगौड़ा) 81वें संशोधन विधेयक के रूप में।  

लोकसभा में महिला सांसद : 82 (15.2%)  

राज्यसभा में महिला सांसद : 31 (13%)

 भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्ली में भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 
  • दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा में भारतीय भाषाओं के लिए तकनीकी रूप से समृद्ध भविष्य की दिशा निर्धारित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :   

आधुनिक शिक्षा के जनक : चार्ल्‍स ग्रांट

1857 में कलकत्ता, मद्रास, बंबई विश्‍वविद्यालय स्‍थापना : वुड डिस्पैच

भारतीय शिक्षा का मैग्‍नाकार्टा : चार्ल्स वुड

ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड का सम्‍बन्‍ध : राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 

5G प्रशिक्षण प्रयोगशालाएँ

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों में स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की पहली 5जी प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं और 5जी अनुप्रयोग लॉन्च किए। 
  • यह परियोजना केंद्रीय रूप से पूर्वोत्तर परिषद के माध्यम से वित्त पोषित है।

पूर्वोत्तर परिषद: - 

स्थापना : 1971 

पूर्वोत्तर में राज्य : 8

मुख्यालय : शिलांग

क्षेत्रीय परिषद:-

पुनर्गठन अधिनियम :  1956 द्वारा 

अध्यक्ष : केंद्रीय गृह मंत्री

  स्वच्छता ही सेवा

  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल - स्वच्छता ही सेवा को बढ़ावा देने के लिए पहली अक्टूबर को एक स्वच्छता अभियान का आयोजन करेंगा। 
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 

आईजीएमएस 2.0

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) के इंटेलिजेंट शिकायत निगरानी प्रणाली (IGMS) 2.0 सार्वजनिक शिकायत पोर्टल और ट्री डैशबोर्ड पोर्टल में स्वचालित विश्लेषण लॉन्च किया।  
IGMS 2.0 डैशबोर्ड कार्यान्वयन: आईआईटी कानपुर 

पॉक्सो एक्ट

  • 22वें विधि आयोग ने सरकार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत सहमति की मौजूदा उम्र को बरकरार रखने की सिफारिश की है। 
22वाँ विधि आयोग अध्यक्ष: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रितु राज अवस्थी 

 रक्षा समाचार 

सैन्य राशन के लिए बाजरा

  • कर्नाटक के मैसूर में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा 'सैन्य राशन और विशिष्ट पोषण संबंधी आवश्यकताओं के लिए बाजरा' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
  • सम्मेलन का आयोजन रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा किया गया है।
रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित : 1961 

प्रचंड

 

  • भारतीय वायु सेना चीन, पाकिस्तान सीमाओं पर तैनाती के लिए 156 और 'प्रचंड' हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदेगी। 

 खेल   

एशियाई खेल

 

  • महिला स्क्वैश टीम (दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंह और तन्वी) ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
  • स्वप्निल कुसाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल श्योराण ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर राइफल पुरुष 3पी स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की पुरुष युगल जोड़ी ने टेनिस युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता।
  • दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • किरण बलियान ने महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स में यह भारत का पहला पदक था।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 

NavIC

  • भारत का NavIC अब 'मेड इन इंडिया' चिपसेट द्वारा समर्थित होगा।
  • NavIC एक उपग्रह आधारित नेविगेशनल प्रणाली है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित किया गया है।

 चर्चित व्‍यक्ति 

डॉ दिनेश दास

  •  डॉ. दिनेश दासा ने UPSC के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
UPSC अध्यक्ष : डॉ. मनोज सोनी 

के.एन. शांत कुमार

  •  के.एन. शांत कुमार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।

 पुरस्कार एवं सम्मान

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

   

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2021-22 प्रदान किए।
  • सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए 52 व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना लॉन्च : 1969

 शास्त्र रामानुजन पुरस्कार

  • सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2023 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के रुइक्सियांग झांग को प्रदान किया जाएगा। 

 कला एवं संस्कृति

हिमालयन फिल्म फेस्टिवल (THFF) 2023

 

  • द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल (THFF) 2023 का दूसरा संस्करण लेह में शुरू हुआ।
लेह उपराज्यपाल : बीडी मिश्रा  

विविध

एनएलसी इंडिया लिमिटेड

 

  • NLC इंडिया लिमिटेड ने GRIDCO लिमिटेड के साथ 800MW के लिए बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

NLC इंडिया लिमिटेड  

स्थापित : 1956 मुख्यालय : नेवेली   

WDRA ने BOI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 

  • वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

बैंक ऑफ इंडिया

स्थापित: 1906 मुख्यालय: मुंबई  

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA)

 

  • नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी IREDA को 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम में अपग्रेड किया गया।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड

स्थापित : 1987 मुख्यालय : नई दिल्ली  

 

Latest Courses