बाल्सम फूल -
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




बाल्सम फूल -

Wed 27 Sep, 2023

सन्दर्भ -

  • मुन्नार में बाल्सम फूल (जीनस इम्पेतिन्स) , जो इस समय पूर्णतया खिले हुए हैं ,पर्यटकों को काफी लुभा रहे हैं ।  
  • स्थानीय रूप से कासिथुम्बा और ओनाप्पोवु कहे जाने वाले, इसके छोटे एवं गुलाबी फूल कोच्चि-धनुषकोडी राष्ट्रीय राजमार्ग के देवीकुलम क्षेत्र में एक प्रमुख आकर्षण हैं।
  • वनस्पतिशास्त्रियों के अनुसार बड़े पैमाने पर बाल्सम का फूल यह दर्शाता है कि मुन्नार हिल स्टेशन में सूक्ष्म जलवायु अभी भी सक्रिय है।

उपयुक्त जलवायु -

  • यह  मांसल एवं ऑरोफाइटिक प्रजाति का पौधा है जो आमतौर पर आर्द्र मौसम (जून-दिसम्बर)  में अपना जीवन चक्र पूरा करता है।
  • यह पौधा मुख्य रूप से वन क्षेत्रों के अंदर उगता है।

 बाल्सम की प्रजातियां -

  • मुन्नार से चिन्नार और बाइसन घाटी तक फैले मुन्नार परिदृश्य में 46 बाल्सम प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • मुन्नार बाल्सम का प्रमुख निवास स्थान है।
  • एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में 40 से अधिक बाल्सम फूल की जंगली प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
  • पेरियार टाइगर रिजर्व में बाल्सम की 30 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।
  • अनामुडी, पश्चिमी घाट का सबसे ऊंचा पर्वत और आसपास की ऊंची पर्वतमालाएं जंगली बाल्सम की विविधता के लिए जानी जाती हैं।
  • भारत में 220 बाल्सम प्रजातियों में से 135 दक्षिणी पश्चिमी घाट में पाई जाती हैं।

 बाल्सम : जलवायु परिवर्तन की एक प्रमुख संकेतक के रूप में -

  • यदि किसी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन होता है, तो इसका प्रभाव बाल्सम के पौधों की आबादी में प्रतिबिंबित होने लगता है।

 बाल्सम प्रजाति पर संकट -

  • विशिष्ट आवासों के नष्ट होने से, कई प्रजातियाँ दुर्लभ, संकटग्रस्त या विलुप्त हो गई हैं।

 बाल्सम फूलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य -

  • परिपक्व बीजों के फूटने और बीज वितरण के कारण बाल्सम फूल को 'टच-मी-नॉट' के नाम से भी जाना जाता है।
  • इडुक्की जिले को बाल्सम का स्वर्ग भी कहते हैं।

 परीक्षा हेतु कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य -

केरल

  • राजधानी:
  • तिरुवनन्तपुरम
  • राजभाषा:मलयालम
  • गठन:1 नवम्बर 1956
  • राज्यपाल:आरिफ मोहम्मद खान
  •  मुख्यमंत्री:पिनाराई विजयन

 प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान -

  • एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, इडुक्की जिला
  • साइलेंट वैली नेशनल पार्क, पलक्कड़ जिला नीलगिरि पहाड़ी
  • चिनार वन्यजीव अभयारण्य, इडुक्की जिला
  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, कोट्टायम जिला
  • पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, इडुक्की जिला
  •  इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य

Latest Courses