21 July, 2025
GK Update
Tue 26 Sep, 2023
राष्ट्रीय समाचार
गोबरधन -पोर्टल
- पेयजल और स्वच्छता विभाग ने देश भर में संपीड़ित बायो-गैस और बायोगैस संयंत्रों के पंजीकरण को सुव्यवस्थित करने के लिए गोबरधन के लिए एक एकीकृत पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया है।
- गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन (गोबरधन)
लांच : 2018 | मंत्रालय : पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय |
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद -बैठक
- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
क्षेत्रीय परिषद :
गठन : राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 | अध्यक्ष : केन्द्रीय गृह मंत्री |
समुद्री संग्रहालय
- केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने विशाखापत्तनम के फिश सर्वे ऑफ इंडिया में आधुनिक समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन किया।
भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण
FSI के महानिदेशक : डॉ. जया भास्करन | राष्ट्रीय मत्स्य दिवस : 10 जुलाई |
अन्तर्राष्ट्रीय समाचार
भारत और दक्षिण कोरिया
- सियोल में भारतीय दूतावास ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
दक्षिण कोरिया
राजधानी : सियोल | मुद्रा : दक्षिण कोरियाई वोन |
अर्थव्यवथा
संयुक्त अरब अमीरात के लिए गैर-बासमती चावल
- सरकार ने नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात को 75,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात को मंजूरी दी है।
विदेश व्यापार महानिदेशक | संतोष कुमार सारंगी |
रक्षा समाचार
C-295 MW परिवहन विमान
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर औपचारिक रूप से पहले C-295 MW परिवहन विमान को शामिल किया।
भारतीय वायु सेना:
वायु सेना प्रमुख : एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी | वायुसेना दिवस : 8 अक्तूबर |
खेल समाचार
एशियाई खेल
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
- स्क्वैश में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया.
चीन
राजधानी : बीजिंग | मुद्रा : युआन (CNY) |
पर्यावरण
ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन सेल बस
- केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाई।
- केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्रीहरदीप सिंह पुरी
चर्चित व्यक्ति
संजीव मंत्री
- संजीव मंत्री को ICICI लोम्बार्ड के MD & CEO के रूप में नियुक्त किया गया है।
विविध
भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023
- केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने नई दिल्ली में भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया।
- भारत का लक्ष्य 2030 की समय सीमा से पहले 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य हासिल करना है।
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री | आर के सिंह |
खमरी मो सिक्किम
- एक मोटर कार अभियान, खम्री मो सिक्किम! (हैलो सिक्किम) लोनावाला, महाराष्ट्र में INS शिवाजी से सिक्किम तक 6500 किमी की दूरी तय करते हुए कई राज्यों से होकर गुजरने वाली यात्रा 24 सितंबर - 15 अक्टूबर 23 तक आयोजित की जा रही है।
गगनयान मिशन
- इसरो ने गगनयान योग्यता और 22-टन थ्रस्ट योग्यता के लिए CE20 E13 इंजन हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
स्थापित : 1969 | प्रथम अध्यक्ष : डॉ. विक्रम साराभाई |