GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 24 Sep, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।
  • उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया और वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी।

 वंदे भारत विस्तार

  • प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे ग्यारह राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

 स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण

  • देश ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) के तहत एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, देश के कुल गांवों में से आधे यानी 50% गांवों ने मिशन के दूसरे चरण के तहत ODF Plus का दर्जा हासिल कर लिया है।

स्वच्छ भारत मिशन

लॉन्च : 2 अक्टूबर, 2014

स्लोगन : एक कदम स्वच्छता की ओर

उद्देश्य : खुले में शौच से मुक्ति

मंत्रालय : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

चतुर्थ लैंगिक संवाद

  • दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कार्य संस्थान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए चतुर्थ लैंगिक संवाद कार्यक्रम का सह-आयोजन किया।
  • चतुर्थ लैंगिक संवाद देश भर में DAY-NRLM के लैंगिक हस्तक्षेप पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक साझा मंच स्थापित करने का एक अनूठा प्रयास है। 
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) गरीबी निवारण कार्यक्रम2011 में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'आजीविका - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)' के रूप में लॉन्च किया गया। 

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

I2U2 अंतरिक्ष उद्यम

  • भारत-इजरायल-UAE-US कंसोर्टियम ने वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण और जलवायु मुद्दों के समाधान के लिए एक अद्वितीय अंतरिक्ष-आधारित उद्यम की घोषणा की है।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग समाचार

टाटा की सेमीकंडक्टर सुविधा

  • टाटा प्रोजेक्ट्स ने गुजरात के साणंद में एक उन्नत सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण संयंत्र के निर्माण के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ सहयोग की घोषणा की।

टाटा ग्रुप

स्‍थापना : 1868 संस्थापक: जमशेदजी टाटा अध्यक्ष: नटराजन चन्द्रशेखरन

इंडस ऐपस्टोर

  • PhonePe ने इन-ऐप भुगतान के लिए शून्य प्लेटफ़ॉर्म शुल्क या कमीशन के वादे के साथ इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है।

PhonePe

मुख्यालय : महाराष्ट्र स्थापित : 2015 CEO : समीर निगम

SIDBI ने DLAI के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये

  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने देश के फिनटेक क्षेत्र को समर्थन देने के लिए डिजिटल लेंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DLAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)

गठन : 2 अप्रैल 1990 मुख्यालय : लखनऊ एमडी : शिवसुब्रमण्यम रमन

रक्षा समाचार

MCA BARGE: LSAM-9

  • तीसरा मिसाइल सह गोला बारूद (MCA) बार्ज, यार्ड 77 (LSAM-9) को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के गुट्टेनादेवी में युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक सीएमडीई जी रवि द्वारा लॉन्च किया गया था।

आंध्र प्रदेश

राजधानी : अमरावती राज्यपाल : एस. अब्दुल नज़ीर घाटियाँ : अराकू घाटी, हॉर्स्ले घाटी, पापी घाटी

जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास (FTX)

  • राजपूताना राइफल्स के साथ सबद्ध एक बटालियन के 32 कर्मियों की एक टुकड़ी रुस में आतंकवाद रोधी जमीनी प्रशिक्षण अभ्यास (FTX) आसियान रक्षा मंत्री बैठक (ADMM) प्लस विशेषज्ञ कार्यदल (EWG) के लिए रवाना हुई।
  • इस बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी EWG के सहअध्यक्ष के रुप में रुस, म्यामांर के साथ मिलकर कर रहा है।

भारतीय सेना

सेना दिवस : 15 जनवरी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS): जनरल अनिल चौहान थल सेनाध्यक्ष (COAS): जनरल मनोज पांडे

पुरस्कार एवं सम्मान

नॉर्मन बोरलॉग पुरस्कार

  • ओडिशा में स्थानीय समुदायों द्वारा प्यार से बिहाना दीदी (सीड लेडी) कहलाने वाली कृषि वैज्ञानिक स्वाति नायक को विश्व खाद्य पुरस्कार (WFP) द्वारा 2023 के प्रतिष्ठित ‘नॉर्मन ई. बोरलॉग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। 
  • सुश्री नायक और उनकी टीम ने ओडिशा में सूखा-सहिष्णु शहभागी धन चावल किस्म को पेश करने के लिए एक रणनीति तैयार की।

 पर्यावरण + विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

जैव रसायन के पहलू

  • बायोकैमिस्ट्री के पहलुओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, गुजरात में आयोजित की गई।

 काओबल गली-मुश्कोह घाटी

  • उत्तरी कश्मीर में गुरेज़ घाटी के ऊंचाई वाले दर्रों को कारगिल के द्रास सेक्टर, लद्दाख में मुश्कोह घाटी से जोड़ा जाएगा और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 
  • गुरेज़ में 4,166.9 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा दर्रा काओबल गली, दो घाटियों को जोड़ता है। यह घाटी लुप्तप्राय हिमालयी यू का भी घर है। 

लुप्तप्राय नीलगिरि तहर

  • पिछले साल प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर शुरू करने के बाद,  तमिलनाडु अब दक्षिणी भारत के एकमात्र पर्वतीय क्षेत्र की लुप्तप्राय आबादी की गिनती के लिए एक मानकीकृत प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है।
  • नीलगिरि तहर पर्वतीय घास के मैदानों को पसंद करता है और मुख्य रूप से तमिलनाडु और केरल के पश्चिमी घाटों में अत्यधिक खंडित आवासों में पाया जाता है, जो उत्तर में नीलगिरि और दक्षिण में कन्याकुमारी पहाड़ियों के बीच हैं।

यूरोपा पर CO2

  • बृहस्पति ग्रह के चांद पर हाल ही में कार्बन डाइ ऑक्साइड की खोज हुई थी, उसके स्रोत का पता चलने के दावे किये गए हैं, रिसर्चरों का कहना है कि चांद की सतह के नीचे एक विशाल सागर छिपा है।

बृहस्पति

हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कुल उपग्रह : 79  सूर्य की परिक्रमा : लगभग 11 वर्ष 9 महीने

महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय बेटी दिवस

  • भारत प्रत्येक वर्ष सितंबर के चौथे रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाता है। यह दिन पहली बार 2007 में मनाया गया था और तब से माता-पिता को अपनी बेटियों पर अतिरिक्त ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इसे हर साल मनाया जाता है।

 विश्व बधिर दिवस

  • विश्व बधिर महासंघ (WFD) और उसके राष्ट्रीय संघों और उनके सहयोगियों द्वारा विश्व स्तर पर सितंबर के आखिरी पूर्ण सप्ताह (सोमवार से रविवार) के दौरान बधिर का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह मनाया जाता है, जिसका समापन सितंबर के आखिरी रविवार को विश्व बधिर दिवस के साथ होता है। 

विश्व बधिर महासंघ (WFD)

स्थापना : 23 सितंबर 1951 अध्‍यक्ष : डॉ. जोसेफ जे. मरे मुख्यालय : हेलसिंकी, फ़िनलैंड

Latest Courses