28 April, 2025
'स्टेट ऑफ द राइनो' रिपोर्ट 2023
Sat 23 Sep, 2023
सन्दर्भ -
- इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (आईआरएफ) ने विश्व राइनो दिवस से दो दिन पूर्व जारी 2023 की अपनी वार्षिक 'स्टेट ऑफ द राइनो' रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, भूटान और नेपाल में गैंडों की आबादी बढ़ रही है और अनुमान है कि यह 4,014 तक पहुंच जाएगी।
- इसके कारणों में मजबूत सुरक्षा, वन्यजीव अपराध कानून प्रवर्तन और आवास विस्तार का होना आदि शामिल हैं
प्रमुख खतरे -
अफ्रीका में -
- अवैध शिकार
- और निवास स्थान का विनाश
- जलवायु परिवर्तन से प्रेरित सूखा इत्यादि ।
एशिया में -
- जलवायु व्यवधान
- बढ़ी हुई वर्षा
- लंबी मानसून अवधि
- मौसमी बाढ़
- तीव्र तूफान
- बीमारियों का खतरा
- ग्रेटर वन-हॉर्नड गैंडों के लिए आक्रामक प्रजातियों के परिदृश्य-स्तरीय खतरा।
- फसल के नुकसान और पशुधन में कमी के कारण गरीबी के कारण आय अर्जित करने के साधन के रूप में अवैध शिकार के मामलों का बढ़ना।
- शुष्क क्षेत्रों में जंगल की आग इत्यादि ।
भारत में गैंडे -
- एक सींग वाले गैंडे -आईयूसीएन की रेड डाटा लिस्ट में असुरक्षित श्रेणी में शामिल ।
- राज्य- असम ,पश्चिम बंगाल, बिहार में ।
- भारत में गैंडों का आवास - मानस राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य , ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, लाओखोवा और बुरहाचपोरी वन्यजीव अभयारण्य और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान।
भारत सरकार के प्रयास -
- एशियाई राइनो पर नई दिल्ली घोषणा
- सभी राइनो का डीएनए प्रोफलिंग करना
- राइनो कॉरिडोर
- इंडियन राइनो विजन 2020
- मानस कॉरिडोर में गैंडों का स्थानांतरण 2024 में।
आगे की राह -
- अवैध शिकार को रोकना।
- आवास संरक्षण पर विशेष ध्यान।
- सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
- क्षमता निर्माण का प्रयास करना।
- गैंडों की सुरक्षा के लिये एक समग्र रणनीति लागू करना इत्यादि।
परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
गैंडों की 5 प्रजातियां -काले गैंडे
- बड़े एक सींग वाले गैंडे
- सफेद गैंडे
- सुमात्रा गैंडे
- जावन गैंडे
विश्व राइनो दिवस22 सितंबर
- 2011 से प्रतिवर्ष
- घोषणा -WWF द्वारा 2010 में