जी-20 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण परिणाम -
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




जी-20 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण परिणाम -

Sun 10 Sep, 2023

नई दिल्ली घोषणा-

  • भारत की 18वें जी-20 की अध्यक्षता के लिए महत्वपूर्ण विषय के रूप में सदस्य देशों ने नई दिल्ली घोषणा को निर्विरोध स्वीकार कर लिया है। 
  • यह घोषणा सतत विकास, लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने, हरित विकास समझौते और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने पर केंद्रित है । 

महत्वपूर्ण लक्ष्य - 

  •  मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास
  • सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) पर प्रगति में तेजी लाना।
  •  सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता।
  • 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान।
  •  तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा।
  • अंतर्राष्ट्रीय कराधान।
  • लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना।
  • वित्तीय क्षेत्र के मुद्दे ।

अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता -

  • नई दिल्ली में जी20 के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने बैठक के पहले सत्र के दौरान G20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता प्रदान करने की घोषणा की ।
  • फलस्वरूप जी-20 नामक संगठन अब G21 के नाम से जाना जाएगा।  ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट (पीजीआईआई) और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी)
  •  आईएमईसी से संबंधित एमओयू पर भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय संघ, इटली, फ्रांस और जर्मनी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

 वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन(ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस)

  • इस गठबंधन को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ मिलकर वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) का शुभारंभ किया गया ।

2050 तक नेट ज़ीरो -

  • जी -20 नेताओं की घोषणा में पहली बार औपचारिक रूप से विकासशील देशों के लिए 2030 से पहले की अवधि में 5.8-5.9 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता को मान्यता दी।
  • इसके अलावा  2050 तक शुद्ध शून्य तक पहुंचने के लिए 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए प्रति वर्ष 4 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता को भी स्वीकार किया गया।

 जी -20 शिखर सम्मेलन 2023 की समाप्ति - 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सम्‍मेलन के अंत में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा को आधिकारिक रूप से जी-20 की अध्‍यक्षता सौंप दिया।

परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य

  • जी-20 + 1स्थापना: 1999
  • राष्ट्रों का शिखर सम्मेलन: 2008सदस्य देश: अर्जेंटीना,ऑस्ट्रेलिया,
  • ब्राज़ील,
  • कनाडा ,चीन,फ्रांस
  •  जर्मनी ,भारत,इण्डोनेशिया, इटली
  • जापान , मेक्सिको, रूस ,सउदी अरब
  •  दक्षिण अफ्रीका ,दक्षिण कोरिया
  •  तुर्की ,ब्रिटेन ,संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोपियन यूनियन नामक संगठन ।
  • नया सदस्य - अफ्रीकन यूनियन (2023)  

 अफ्रीकन यूनियन -

  • स्थापना -2002
  • प्रशासनिक केंद्र -अदीस अबाबा (इथियोपिया)
  • सदस्य देश -55
  • अध्यक्ष -अजाली असौमानी

Latest Courses