02 July, 2025
GK Update
Sat 09 Sep, 2023
राष्ट्रीय
18वाँ G20 शिखर सम्मेलन
- 18वां ‘G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन’ नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ।
- शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
G20 भारत के शेरपा : अमिताभ कांत | 19वां G20 मेजबान देश : ब्राजील |
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-बांग्लादेश
- पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय सहयोग में विविधता लाने पर बातचीत की और कनेक्टिविटी और वाणिज्यिक संबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
बांग्लादेश | राजधानी : ढाका | मुद्रा : टका |
भारत-अमेरिका
- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के मध्य संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापक विषयों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
अमेरिका | राजधानी : वाशिंगटन, डी.सी. | मुद्रा : अमेरिकी डॉलर |
भारत - सऊदी अरब
- पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में सऊदी अरब के पीएम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
सऊदी अरब | राजधानी : रियाद | मुद्रा : सऊदी रियाल |
अर्थव्यवस्था समाचार
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 (श्रृंखला II)
- भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं।
- ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,876 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना | लॉन्च : 2015 |
वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात
- RBI ने चरणबद्ध तरीके से वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (I-CRR) को बंद करने का निर्णय लिया है।
- I-CRR, बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त तरलता को अवशोषित करने का एक अस्थायी उपाय है।
वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात | प्रस्तावित : 10 अगस्त, 2023 |
रक्षा समाचार
वरुण अभ्यास 2023
- भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना ने अरब सागर में अपने द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, वरुण 2023 के दूसरे चरण का आयोजन किया।
- वरुण अभ्यास का 21वां संस्करण दो चरणों में आयोजित किया गया था।
भारतीय नौसेना:-
नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार | चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान |
खेल समाचार
एशियाई जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियन
- टाटा स्टील एशियन जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत के मयंक चक्रवर्ती और कजाकिस्तान के नाज़ेर्के नर्गली विजेता बने।
U.S ओपन
- रोहन बोपन्ना ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं।
गोल्डन टिकट
- सचिन तेंदुलकर को आगामी ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 'गोल्डन टिकट' प्रदान किया गया।
चर्चित व्यक्ति
अजीत निनान
- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान का मैसूर में निधन हो गया।
दिनेश शर्मा
- दिनेश शर्मा को राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
दीपक गुप्ता
- RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के अंतरिम MD और CEO के रूप में दीपक गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
पुस्तक और लेखक
पुस्तक | लेखक |
"इंडियन क्लासिकल डांस द हीलिंग पॉवर्स" | गुरु कनक सुधाकर |
"ए नेवर - एंडिंग टियर": द लास् आफॅ ए चाइल्ड | लिसा मॉर्गन |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
भारत के लिए AI मॉडल
- जियो प्लैटफॉर्म्स ने घोषणा की है कि वह अत्याधुनिक क्लाउड बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ढांचा बनाने के लिए एनविडिया के साथ मिलकर काम करेगा।
एनविडिया | मुख्यालय : सांता क्लारा, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका | सीईओ : जेन्सेन हुआंग |
विविध
अनिवार्य हॉलमार्किंग
- केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश, 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग के तीसरे चरण को अधिसूचित किया है।
भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) | मुख्यालय : नई दिल्ली | गठन : 1986 |