02 July, 2025
GK Update
Thu 07 Sep, 2023
राष्ट्रीय समाचार
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
दक्षिण - पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ | मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया |
'लखपति दीदी'
- दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ने नई दिल्ली में 2 करोड़ 'लखपति दीदियों' को सक्षम बनाने के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, ये महिलाएं प्रति वर्ष कम से कम एक लाख रुपये की स्थायी आय अर्जित कर रही हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री | गिरिराज सिंह |
अन्तर्राष्ट्रीय समाचार
जापान मून मिशन : 'मून स्नाइपर'
- जापान के मून-लैंडर मिशन (SLIM) ने जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप तनेगाशिमा पर तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।
- यह जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा किया जा रहा पहला चंद्रमा-लैंडिंग प्रयास है।
जापान का मून-लैंडर मिशन (SLIM) | चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर |
अर्थव्यवस्था समाचार
UPI : नए भुगतान विकल्प
- NPCI ने भुगतान प्लेटफॉर्म UPI पर कई नए भुगतान विकल्प लॉन्च किए। इनमें बोलकर भुगतान करने की सेवा शामिल है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम | स्थापित: 2008 | मुख्यालय: मुंबई |
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट
- UIDAI मुंबई में "रीइमेजिन आधार" थीम के साथ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वापसी की है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) | मुख्यालय: नई दिल्ली |
विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौता
- RCE लिमिटेड ने भारतीय निर्यात आयात बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
REC लिमिटेड | स्थापित: 1969 |
कला एवं संस्कृति
जनमाष्टमी
- भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक जन्माष्टमी का त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है।
टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
- भारत 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेगा।
- इस वर्ष TIFF के आधिकारिक चयन में छह भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
खेल समाचार
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप
- शरद कमल, हरमीत देसाई और साथियान गणशेखरन की टीम ने कोरिया के प्यांगयांग में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।
- एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट भी है।
रक्षा समाचार
भारत ड्रोन शक्ति 2023
- भारतीय वायु सेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के हिंडन गाजियाबाद में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर भारत ड्रोन शक्ति 2023 की सह-मेजबानी करेगा।
ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया | मुख्यालय: मुंबई |
समुद्री साझेदारी अभ्यास
- भारतीय नौसेना जहाज और श्रीलंका नौसेना जहाज के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास पोर्ट सिटी में संपन्न हुआ।
INS दिल्ली | लॉन्च: 1995 |
सरकारी योजनाएँ
व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना
- कैबिनेट ने 3,760 करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन सहित लगभग 9,400 करोड़ रुपये के प्रारंभिक परिव्यय के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी है।
ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन
- झारखंड कैबिनेट ने सामाजिक सहायता योजना के तहत ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
- पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान किए जायेंगे।
झारखंड | राजधानी: रांची | मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन |
चर्चित व्यक्ति
अरुण कुमार सिन्हा
- स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया।
आदित्य 'डिक्की' सिंह
- प्रमुख वन्यजीव संरक्षणवादी और फोटोग्राफर आदित्य 'डिकी' का निधन हो गया।
पुरस्कार एवं सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2023
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के शिक्षक डॉ. यशपाल सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया।
कॉर्पोरेट महिला नेतृत्व पुरस्कार
- प्रभा गोयल को प्रौद्योगिकी श्रेणी में CII"कॉर्पोरेट वुमन लीडर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा रेणुका गेरा को 'इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट' श्रेणी में कॉर्पोरेट वुमन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विविध
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023
- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल 8 सितंबर को मनाया जाता है।
- विषय'परिवर्तनशील दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना'
2023 विषय | 'परिवर्तनशील दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना' |
एक सप्ताह-एक प्रयोगशाला’कार्यक्रम
- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, का एक सप्ताह- एक प्रयोगशाला’कार्यक्रम इस वर्ष 11 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
सीएसआईआर (CSIR) | स्थापना: 1942 | मुख्यालय: नई दिल्ली |