भारत
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




भारत

Thu 07 Sep, 2023

  • हाल ही में, G-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र में "President of India," के स्थान पर "President of Bharat", का प्रयोग करके उल्लेखनीय बदलाव किया गया है, जिससे देश के नामकरण और इसके ऐतिहासिक अर्थ के बारे चर्चा शुरू हो गई है।

 संवैधानिकता:

  • अनुच्छेद -1 में दो नाम का परस्पर उपयोग किया गया है: "इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा।"(India,that is Bharat, shall be a Union of States)

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य:

भारत:

  • भरत नाम का प्रयोग उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था। इस समूह का उल्लेख ऋग्वेद (लगभग 3500 वर्ष पुराने) में मिलता है। बाद में इस शब्द का प्रयोग देश के लिए किया जाने लगा।
  • जैन  धर्म के अनुसार, उनके प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र सम्राट 'भरत' के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा।
  • खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख में सर्वप्रथम 'भारतवर्ष' का उल्लेख मिलता है।
  • महाभारत (तीसरी एवं चौथी शताब्दी ईसा पूर्व) में एक भौगोलिक इकाई के रूप में 'भारतवर्ष' का विचार दृष्टिगोचर होता है।
  • भारत का उल्लेख विष्णु पुराण (400 ईसा पूर्व) और ब्रह्म पुराण में मिलता है।

 हिंदुस्तान:

  •  हिंदुस्तान संस्कृत शब्द 'सिंधु' का फ़ारसी रूप है।
  • 'हिंदुस्तान' नाम पहली बार 262 ईस्वी (तीसरी शताब्दी) में ईरान के सासैनियन शासक शाहपुर प्रथम के नक्श-ए-रुस्तम शिलालेख में मिलता है।
  • मुगलकालीन इतिहासकार अमीर खुसरो ने भारत को हिंद और इसामी को हिंदुस्तान कहकर संबोधित किया है।

इंडिया

Herodotus first used the name 'India' in the sixth-fifth century BC.

  • इंडिया नाम सिंधु शब्द से लिया गया है, जो उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग से बहने वाली एक नदी का नाम है।
  • 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से ब्रिटिश मानचित्रों पर 'इंडिया' नाम का प्रयोग तेजी से होने लगा।
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' करने की याचिका को दो बार खारिज कर दिया है, एक बार 2016 में और फिर 2020 में, यह पुष्टि करते हुए कि "भारत" और "इंडिया" दोनों का संविधान में उल्लेख है।

परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य

Latest Courses