21 July, 2025
GK Update
Wed 06 Sep, 2023
राष्ट्रीय समाचार
भारत का SCO को समर्थन
- भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों को विधिक और न्यायिक क्षमता बढ़ाने के लिये समर्थन दिया है।
शंघाई सहयोग संगठन | मुख्यालय : बीजिंग, चीन | स्थापित : 2001 |
प्रथम सौर शहर
- मध्य प्रदेश के सांची में देश के प्रथम ‘सौर शहर’ का उद्घाटन किया गया।
मध्य प्रदेश | राजधानी : भोपाल | मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान |
मालवीय मिशन
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के कौशल भवन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मालवीय मिशन’ का शुभारंभ किया।
G20 पर्यटन और SDG डैशबोर्ड
- पर्यटन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के सहयोग से G20 पर्यटन और SDG डैशबोर्ड का अनावरण किया।
पर्यटन मंत्री | जी.किशन रेड्डी |
नटराज की प्रतिमा
- दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में विश्व की सबसे ऊंची नटराज की प्रतिमा स्थापित की गई है।
नटराज की प्रतिमा | लम्बाई : 28 फुट | मूर्तिकार : राधाकृष्णन स्थपति |
FM रेडियो प्रसारण
- ट्राई ने "एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों" पर सिफारिशें जारी की हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) |
स्थापित: 1997 | मुख्यालय : नई दिल्ली |
आईईपीएफए
- निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने नई दिल्ली में 7वां स्थापना दिवस मनाया।
निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण | अध्यक्ष : डॉ. मनोज गोविल | स्थापना वर्ष:2016 |
अर्थव्यवस्था समाचार
भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड
- IREDA ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड | स्थापित : 1987 | सीएमडी : प्रदीप कुमार दास |
पुरस्कार एवं सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
- प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है।
'सर्वश्रेष्ठ CSR पहल' पुरस्कार
- L&T फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड ने बैंकिंग फ्रंटियर्स से 'सर्वश्रेष्ठ CSR पहल' पुरस्कार जीता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
एडोब एक्सप्रेस एप्लिकेशन
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एडोब एक्सप्रेस एप्लिकेशन का उपयोग करके कक्षाओं में बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने में मदद करने के लिए एडोब के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
एडोब | स्थापित: 1982 | मुख्यालय: सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए |
चर्चित व्यक्ति
राजेश नांबियार
- नैसकॉम ने कॉग्निजेंट इंडिया के सीएमडी राजेश नांबियार को अपना चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है।
विविध
भारत का पहला UPI-ATM
- हिताची पेमेंट सर्विसेज ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से व्हाइट लेबल एटीएम के रूप में 'देश का पहला' यूपीआई-एटीएम पेश किया है, जो सुरक्षित, कार्ड-रहित नकदी निकासी की पेशकश करता है।
हिताची पेमेंट सर्विसेज | सीईओ : सुमिल विकमसे |