आसियान - भारत शिखर सम्मेलन
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




आसियान - भारत शिखर सम्मेलन

Wed 06 Sep, 2023

  •  20 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन 7 सितम्बर से  आसियान के मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया द्वारा जकार्ता में किया जा रहा है।
  •  दोनों शिखर सम्मेलनों में भारत के प्रधानमंत्री  भाग लेंगे।
  • इस वर्ष आसियान-भारत शिखर सम्मेलन  का थीम "आसियान मामले : विकास का केंद्र" है।
  • इस सम्मेलन के अंर्तगत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन तंत्र को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा के साथ  ही क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय हितों के मामलों पर विचार साझा किया जायेगा।

आसियान

  • आसियान  दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है।
  • इस संगठन की स्थापना 1967 में की गयी थी तथा इसका सचिवालय इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है।
  •  संस्थापक देश: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर एवं थाईलैंड।
  • इसके अंतर्गत  दस दक्षिण पूर्व एशियाई देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।
  •  आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुआ, जो दिसंबर 1995 में पूर्ण वार्ता साझेदारी और 2002 में शिखर स्तर की साझेदारी में बदल गया। 2012 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ा दिया गया।
  • आसियान, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर जोर देता है।

 पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

  • पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-प्रशांत में प्रमुख नेताओं के नेतृत्व वाला मंच है।
  • 2005 में  स्थापना के बाद से, इसने पूर्वी एशिया के रणनीतिक और भू-राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • 10 आसियान सदस्य देशों के अलावा, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस शामिल हैं।
  • भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य है।
  • भारत EAS को अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के विस्तार तथा आसियान और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में देखता है।

 परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य

 सार्क

  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन स्थापना: 8 दिसंबर,1985
  • मुख्यालय एवं सचिवालय: काठमांडू(नेपाल)
  • सदस्य देश- बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका,अफगानिस्तान

ब्रिक्स

  • BRIC शब्द दिया : जिम ओ'नील ने
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील
  • प्रथम ब्रिक शिखर सम्मेलन: 2009
  • नवीनतम सदस्य: दक्षिण अफ़्रीका(2010)
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता प्रतिवर्ष B-R-I-C-S क्रमानुसार सदस्य देश के सर्वोच्च नेता द्वारा की जाती है।

Latest Courses