GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 03 Sep, 2023

राष्ट्रीय समाचार

G-20 शेरपा की चौथी बैठक

  • चौथी G-20 शेरपा बैठक हरियाणा के नूंह जिले में शुरू हो रही है।यह बैठक टौरू नगर के समीप 7 सितंबर तक चलेगी।
G-20 स्थापना: 1999 मेज़बान 2025: दक्षिण अफ्रीका

20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20वें आसियान इंडिया सम्‍मेलन और 18वें पूर्व एशिया सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए 6 सितम्‍बर से  दो दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया जाएंगे।

आसियान

मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया स्थापित: 8 अगस्त 1967 कुल सदस्य देश: 10

एक राष्‍ट्र - एक चुनाव

  • सरकार ने एक राष्ट्र - एक चुनाव की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आठ सदस्‍यों वाली एक उच्‍चस्‍तरीय समिति का गठन किया है।
  • पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त
श्री राजीव कुमार

 अंतर्राष्ट्रीय समाचार

नोबेल फाउंडेशन

  • नोबेल फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रियाओं के फलस्वरूप रूस, बेलारूस और ईरान के प्रतिनिधियों को इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए दिया गया अपना निमंत्रण वापस ले लिया है।
नोबल पुरस्कार 
स्थापना वर्ष: 1901
स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में स्थापित

तूफ़ान हाइकुई

  • ताइवान में आने वाले टाइफून हाइकुई को श्रेणी 1 या 2 टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया गया है और ऐसा अनुमान है की ये ताइवान जलडमरूमध्य को पार करते हुए और चीन की ओर बढ़ेगा।
ताइवान
राजधानी: ताइपे
राष्ट्रपति: त्साई इंग-वेन

G-20 शिखर सम्मेलन 

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते भारत में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।
  • प्रधान मंत्री ली कियांग G-20 शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 चीन

चीन 
राजधानी :बीजिंग
मुद्रा:रॅन्मिन्बी(युआन)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चंद्रयान-3

  • इसरो 22 सितंबर को चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को पुनः: सक्रिय करेगा, फिलहाल इसे चंद्रमा की सतह पर अपने सभी कार्य पूरा करने के बाद निष्क्रिय किया गया है।
चंद्रयान-3
लॉन्च: 14 जुलाई 2023
स्थान:सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र

टीबी के मामलों में AI का उपयोग

  • एआई-असिस्टेड चेस्ट एक्स-रे में, भारत के पास अनुमानित टीबी की जांच करने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक है।
  • मुंबई स्थित Qure.ai द्वारा विकसित AI एल्गोरिदम qXR,टीबी के संभावित रोगियों का कम समय में पता लगाने में मदद कर सकता है।

 खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने घोषणा की कि भुवनेश्वर और गुवाहाटी फीफा विश्व कप 2026 और AFC एशियाई कप 2027 प्रारंभिक संयुक्त योग्यता दौर 2 में भारत के शुरुआती दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे।

 पुरुष हॉकी 5एस एशिया कप

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर  पुरुष हॉकी 5एस एशिया कप जीता है।

 पुस्तक और लेखक

डिफॉल्टर्स पैराडाइज़ लॉस्ट

  • हाल ही में अधिवक्ता अनंत मेराठिया द्वारा लिखित पुस्तक "डिफॉल्टर्स पैराडाइज़ लॉस्ट- डिमिस्टिफ़ाइंग द इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016"  लॉन्च की गई ।

 पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट

  • हाल ही में सुनील गावस्कर ने  लेखक अमृत माथुर की किताब 'पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट' को लॉन्च किया।

 पुरस्कार और सम्मान

33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

  • केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 के विजेताओं को पुरस्‍कार वितरित किए।
  • केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, छिंदवाड़ा, मध्‍यप्रदेश को प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने के लिए नेहरू चल वैजयंती और ट्रॉफी प्रदान की गई।

 सरकारी योजनाएं 

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और अटल पेंशन योजना

  • राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों की संख्या कुल मिलाकर 6.62 करोड़ से अधिक हो गई है।
अटल पेंशन योजना 
लॉन्च वर्ष:2015

चर्चित व्यक्ति

उदय कोटक 

  • उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक (KMB) के प्रबंध निदेशक और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

दीपक गुप्ता

  • हाल ही में दीपक गुप्ता को कोटक महिंद्रा बैंक का अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

 विविध

 विश्व स्काईस्क्रेपर दिवस 

  • विश्व स्काईस्क्रेपर  दिवस प्रत्येक वर्ष 3 सितंबर को, वास्तुकार लुईस एच. सुलिवन के जन्म दिवस के याद में मनाया जाता है।

लघु सिंचाई योजनाओं पर छठी जनगणना रिपोर्ट

  • MIC की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत के तीन-चौथाई सिंचाई स्रोत विद्युत से चलते हैं।
  • जबकि विद्युत से 2011 में केवल 56% सिंचाई स्रोतों को विद्युत उर्जा प्रदान की गई 2017 में 70% तक की बढ़ोतरी देखी,नवीनतम रिपोर्ट में सिंचाई के  76% स्रोतों को विद्युत उर्जा प्रदान करने के रूप में दिखाया गया है - यह एक धीमी विकास दर है।
देश में सबसे अधिक सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं वाले राज्य
उत्तर प्रदेश, (17.2%) महाराष्ट्र, (15.4%), मध्य प्रदेश, (9.9%) तमिलनाडु (9.1%)।

Latest Courses