21 July, 2025
GK Update
Wed 30 Aug, 2023
राष्ट्रीय समाचार
तकनीकी वस्त्रों को समर्पित स्टार्टअप दिशानिर्देश
- वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्रों के लिए स्टार्टअप दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है- तकनीकी वस्त्रों में आकांक्षी नवप्रवर्तकों के लिए अनुसंधान और उद्यमिता के लिए अनुदान (ग्रेट), 18 महीने की अवधि के लिए 50 लाख रुपये तक का सहायता अनुदान प्रदान करता है।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन | कार्यान्वयन अवधि: वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक | लॉन्च: 2020 |
सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन
- केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में'सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन' के एक हिस्से के रूप में 'जागरूकता अभियान और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण' की शुरुआत की।
- सरकार ने 2023-24 के बजट में 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक मिशन की घोषणा की है।
सिकल सेल एनीमिया | प्रभाव:लाल रक्त कोशिकाओं की संरचना पर |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत और न्यूजीलैंड
- भारत और न्यूजीलैंड ने नागरिक उड्डयन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- समझौता ज्ञापन में नए मार्गों का निर्धारण, कोड शेयर सेवाएं, यातायात अधिकार और क्षमता पात्रता शामिल है।
न्यूज़ीलैंड | राजधानी: वेलिंग्टन | प्रधानमंत्री: क्रिस हिपकिंस |
भारत और केन्या
- भारत और केन्या हिन्द महासागर में समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढाने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण पर सहमत हुए हैं।
केन्या | राजधानी: नैरोबी | मुद्रा: केन्याई शिलिंग |
सरकारी योजनाएं
फार्मा-मेड सेक्टर के लिए नई योजना
- सरकार शीघ्र ही फार्मा-मेड क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ एक नई योजना- पीआरआईपी शुरू करेगी।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री | डॉ मनसुख मंडाविया |
उज्जवला योजना
- सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया है।
- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 400 रुपये की कुल सब्सिडी मिलेगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना | लॉन्च: 2016 |
रक्षा समाचार
ब्राइट स्टार-23
- 137 सैनिकों वाली भारतीय सेना की एक टुकड़ी मिस्र में होने वाले ब्राइट स्टार 23 सैन्य अभ्यास में भागीदारी करने के लिए रवाना हुई।
- इस वर्ष ब्राइट स्टार 23 अभ्यास में 34 देश भागीदारी करेंगे
वायुसेनाध्यक्ष (भारत) | एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी |
खेल समाचार
राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल
- केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर एक राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल लॉन्च किया।
- राष्ट्रीय खेल दिवस 2023मनाया गया: 29 अगस्त "खेल एक समावेशी और फिट समाज के लिए सहायक है"
खेलो इंडिया केंद्र
- युवा मामले एवं खेल मंत्री ने घोषणा की है, कि देश में एक साल के भीतर एक हजार खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किये जायेंगे।
एशिया कप 2023
- एशिया कप 2023 टूर्नामेंट,पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में अयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही हैं।
एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर
- भारत ने ओमान के सलालाह में पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में बांग्लादेश को हराया।
चर्चित व्यक्ति
जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा
- ब्राजील के सैन्य कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा भारत की छह दिवसीय यात्रा पर है।
पी. चिदंबरम
- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के लिए नामित किया है।
एन.वी. रमण
- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण को सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (SIMC) के अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थ पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
SIMC के अध्यक्ष | जॉर्ज लिम |
पुरस्कार एवं सम्मान
आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड्स 2023
- शेल्टर एसोसिएट्स को उनके अभिनव डेटा-संचालित स्वच्छता मॉडल 'वन होम वन टॉयलेट (OHOT)' के लिए महिला सशक्तिकरण श्रेणी के तहत इंफोसिस फाउंडेशन से आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया है।
इंफोसिस | स्थापित: 1981 | मुख्यालय: बेंगलुरु |
पुस्तक और लेखक
कॉफ़ी टेबल बुक सिख और मोदी
- भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने नई दिल्ली में एक समारोह में आउटलुक ग्रुप की कॉफी टेबल बुक 'सिख्स एंड मोदी (ए जर्नी ऑफ नाइन इयर्स) का विमोचन किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
'विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन वाहन'
- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा विकसित विश्व के पहले बीएस-6 स्टेज-II, विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन वाहन के प्रोटोटाइप का अनावरण श्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया।
- यह दुनिया की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वाली कार है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर | एमडी और सीईओ: मसाकाज़ु योशिमुरा |
चंद्रमा की सतह पर सल्फर की उपस्थिति
- प्रज्ञान रोवर के लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप ने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि की है।
- Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si, और O का भी पता लगाया है।
चंद्रयान-3 | लैंडर: विक्रम | अंतरिक्ष यान: LVM3 |
पर्यावरण
हॉलोंगापार गिब्बन अभयारण्य
- प्राइमेटोलॉजिस्ट्स ने हॉलोंगापार गिब्बन अभयारण्य को दो असमान भागों में विभाजित करने वाले 1.65 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का मार्ग बदलने का सुझाव दिया है।
हॉलोंगापार गिब्बन अभयारण्य | स्थित: असम |
विविध
कच्चा कोकिंग कोयला उत्पादन
- देश में घरेलू कच्चा कोकिंग कोयले का उत्पादन 2030 तक 140 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मिशन कोकिंग कोल | लॉन्च: अगस्त 2021 |