GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 26 Aug, 2023

राष्‍ट्रीय समाचार

'शिव शक्ति' बिन्‍दु

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मुख्यालय में चंद्रयान-3 अभियान के वैज्ञानिकों से बातचीत की। 
  • उन्‍होंने कहा कि विक्रम जिस जगह पर उतरा है उसे 'शिव शक्ति' बिन्‍दु का नाम दिया जायेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

स्थापना : 15 अगस्त 1969

मुख्यालय : बेंगलुरु

संस्थापक : विक्रम साराभाई

वर्तमान अध्‍यक्ष : एस. सोमनाथ 

पुस्तक का विमोचन

  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय और इस्पात मंत्री ने एएआई हवाई अड्डों के टर्मिनल बिल्डिंग आर्किटेक्चर पर पुस्तक का विमोचन किया।
  • पुस्तक 19 हवाई अड्डों पर टर्मिनल भवनों के अग्रभाग पर प्रकाश डालती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

  • प्रधानमंत्री के भाषणों पर केंद्रित सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पुस्तकों का भोपाल में विमोचन किया गया। 

स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट

  • आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट (ISAC) 2022 के विजेताओं की घोषणा की है। 
  • इसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेता घोषित किए गए, इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड मिला है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य  

नेशनल स्मार्ट सिटी अवॉर्ड:- 

·      इंदौर

·      सूरत

·      आगरा

स्टेट अवॉर्ड:- 

·      मध्य प्रदेश

·      तमिलनाडु

राजस्थान व यूपी

पर्यावरण:- 

·      कोयंबटूर

·      इंदौर

न्यू टाउन कोलकाता और कानपुर

टेली-लॉ 2.0

  • कानून मंत्री ने टेली-लॉ 2.0 का शुभारंभ किया।
  • टेली-लॉ गाँवों में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं का वितरण सुनिश्चित करने वाले केंद्र अथवा एक्सेस पॉइंट (Access Point) के रूप में कार्य करता है। 

टेली-लॉ  

लॉन्च : 2017 कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला

  • आदिवासी क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के चिनमेदापल्ली गांव में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियाँ सम्मेलन 2023

  • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2023 का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन में देश भर से cutting edge[G1]  स्तर के अधिकारी तथा विषय-विशेषज्ञों सहित 750 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 राज्‍य समाचार 

पहली हाइड्रोजन आधारित ईंधन परियोजना

  • झारखंड सरकार ने भारत की 'पहली' हाइड्रोजन आधारित ईंधन परियोजना के लिए TGESPL के साथ समझौता किया।
  • TGESPL टाटा मोटर्स और अमेरिका की कमिंस इंक का एक संयुक्त उद्यम है।

झारखंड

गठन  : 15 नवंबर, 2000

राजधानी : रांची

राजकीय पशु : हाथी

राजकीय पक्षी : कोयल

चार नए जिले 

  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम मंत्रिमंडल ने शासन के विकेंद्रीकरण और संबंधित विभागों के बेहतर अभिसरण को बढ़ाने के लिए चार "नए" जिले बनाए।
  • चार जिले बजली, बिश्वनाथ, होजाई और तामुलपुर हैं।

असम  

गठन : 15 अगस्त 1947

राजधानी : दिसपुर

प्रमुख लोकनृत्य : विहू[G1] 

राजकीय पशु : एक सींग वाला गैंडा  [G1]Bihu

AI स्कूल

  • देश का पहला AI स्‍कूल केरल के तिरूवनंतपुरम में शांतिगिरी विद्याभवन में खुल[G3]  है। 
  • यह स्‍कूल 8 से 12वीं तक के स्‍टूडेंट्स के लिए है। 

केरल 

गठन: 1 नवम्बर 1956

राजधानी: तिरुवनन्तपुरम

राज्यपाल : आरिफ मोहम्मद खान

राजकीय पशु : भारतीय हाथी

सम्‍मान /पुरस्‍कार 

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

  • ग्रीस की राष्ट्रपति ‘कतेरीना सकेलारोपोलू’ ने प्रधानमंत्री ‘नरेन्द्र मोदी’ को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से सम्‍मनित किया।
  • इस पुरस्‍कार से ग्रीस के राष्ट्राध्यक्ष उन प्रधानमंत्रियों और प्रसिद्ध हस्तियों को सम्‍मनित करते हैं, जिन्होंने विशिष्ट पदों पर रहते हुए ग्रीस की स्थिति में वृद्धि करने में योगदान किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

द ऑर्डर ऑफ ऑनर:-

स्थापना : 1975

संस्थापक : नेपोलियन बोनापार्ट

ग्रीस:-

राजधानी : एथेन्स

मुद्रा : यूरो

अर्थव्‍यवस्‍था

सीरीज-ई फंडरेज़ 

  • ऑनलाइन किराना डिलीवरी स्टार्टअप Zepto सीरीज-ई फंडरेज़ में $200 मिलियन जुटाने वाला 2023 का पहला भारतीय यूनिकॉर्न बन गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन $1.4 बिलियन हो गया है। 

Zepto

व्यवसाय : ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी

संस्थापक : आदित पालीचा और कैवल्य वोहरा

स्थापित : 2021

मुख्यालय : महाराष्ट्र

खेल सामाचार     

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम

  • भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल में पहुंची है। 
  • फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

 समाचार में व्‍यक्ति

अवनी प्रशांत

  • अवनी प्रशांत ने एलिसफार्म गोल्फ क्लब (स्वीडन) में अहल्सेल फाइनल गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • अवनी लेडीज़ यूरोपियन टूर के आधिकारिक विकास दौरे एलईटी एक्सेस सीरीज़ में जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

विविध

डाक टिकट जारी

  • राष्ट्रपति ने ‘दादी प्रकाशमणि’ की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। 
  • यह डाक टिकट दादी प्रकाशमणि की 16 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संचार मंत्रालय के डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' पहल के अंतर्गत जारी किया गया।

भारतीय नौसेना

  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए पांच बेडा सहायक जहाजों की खरीद के लिए विशाखापट्टनम में हिन्‍दुस्‍तान शिपयार्ड लिमिटेड - एच.एस.एल. के साथ अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
  • इससे रक्षा निर्माण में आत्‍मनिर्भरता का लक्ष्‍य हासिल करने में मदद मिलेगी। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य  

नौसेनाध्यक्ष : एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर

भारतीय नौसेना

हिन्‍दुस्‍तान शिपयार्ड लिमिटेड:-

स्थापना: 22 जून 1941

संस्थापक: वालचंद हीराचंद

Latest Courses